Hanuman Chalisa

कोरोना काल के दौरान बढ़े साइबर हमले, कंपनियों को 36 लाख डॉलर का हुआ नुकसान

Webdunia
मंगलवार, 18 जनवरी 2022 (16:25 IST)
नई दिल्ली/ दावोस। कोविड-19 महामारी की शुरुआत के साथ डिजिटलीकरण के बढ़ते चलन के बीच साइबर हमलों की घटनाएं भी बढ़ी हैं। इस संबंध में मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2021 में रैंसमवेयर के हमलों में रिकॉर्ड 151 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। इसका मतलब है कि एक संगठन को औसतन 270 साइबर हमलों का सामना करना पड़ा है।

ALSO READ: कोरोना में जहां दुनिया बर्बाद हुई वहीं भारत में अरबपतियों की संख्या में 39 फीसदी का इजाफा, देश में दोगुना बढ़ी इन अमीरों की संपत्‍त‍ि
 
विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) के ऑनलाइन दावोस एजेंडा 2022 शिखर सम्मेलन के दौरान जारी 'वैश्विक साइबर सुरक्षा आउटलुक 2022' रिपोर्ट में कहा गया कि पिछले साल किसी भी एक सफल साइबर हमले की जद में आने वाली कंपनी को 36 लाख डॉलर (लगभग 27 करोड़ रुपए) का नुकसान हुआ है, वहीं किसी कंपनी पर हुए साइबर हमले के सार्वजनिक होने के बाद नैस्डेक पर कंपनी के शेयर की औसत कीमत 6 महीने बाद भी लगभग 3 प्रतिशत तक कम रही।
 
डब्ल्यूईएफ ने कहा कि कोरोनावायरस के कारण वैश्विक डिजिटल अर्थव्यवस्था बढ़ी है। हालांकि इसी के साथ साइबर हमले भी बढ़े हैं और साइबर सुरक्षा से जुड़े लगभग 80 प्रतिशत दिग्गज अब रैंसमवेयर को सार्वजनिक सुरक्षा के लिए 'खतरा' और 'चेतावनी' मानते हैं। इसके अलावा व्यावसायिक अधिकारियों के बीच धारणा का एक बड़ा अंतर भी आया है। वे सोचते हैं कि उनकी कंपनियां सुरक्षित हैं जबकि साइबर सुरक्षा जानकार उनसे असहमत हैं।

ALSO READ: नए मरीजों की संख्‍या 20,000 की कमी, 80,287 बढ़ गए कोरोना के एक्टिव मरीज
 
रिपोर्ट में कहा गया कि सर्वेक्षण में शामिल लगभग 92 प्रतिशत कारोबारी अधिकारियों ने माना कि साइबर लचीलापन उद्यम जोखिम कंपनियों की प्रबंधन रणनीतियों में एकीकृत है, हालांकि केवल 55 प्रतिशत साइबर सुरक्षा जानकार ही इस बात पर सहमत हुए। एक्सेंचर के सहयोग से किए गए डब्ल्यूईएफ सर्वेक्षण में पाया गया कि खतरे का पता चलने के बाद भी लगभग दो-तिहाई लोगों के लिए अपनी टीम के भीतर कौशल की कमी के कारण साइबर सुरक्षा के खतरे से निपट पाना चुनौतीपूर्ण होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से इंजन खराब हुआ तो क्या इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा? सरकार ने बताई सचाई, क्या बोलीं बीमा कंपनियां

20,000 के बजट में ये हैं जून 2026 के टॉप 3 बेस्ट स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग प्रोसेसर का धांसू कॉम्बो

Tata Sierra EV vs Toyota Ebella: 500km से ज्यादा माइलेज वाली दो धाकड़ इलेक्ट्रिक SUVs में महामुकाबला, जानें लॉन्च डेट और कीमत!

नागौद राजघराने में साहब, बीवी और सौतन — हवस, धोखे और खून से सनी राजसी दास्तान

राम नाम की लूट... 'अयोध्या कांड' से पूरा देश हिला, SIT जांच के बीच चंपत राय बीमार, नृपेन्द्र मिश्रा गायब

सभी देखें

नवीनतम

प्रदेश के हर जिले में विकसित होगा एक प्रमुख गो आधारित उद्योग

योगी सरकार की नीतियों से बदली प्रदेश की तस्वीर, यूपी बना महिला एवं आर्थिक सशक्तीकरण का मॉडल

16 महीने बाद PM मोदी और ट्रंप आमने-सामने, G7 Summit 2026 में क्या गले मिले दोनों नेता, किस मुद्दे पर हुई बात

MPL T20I League: जबलपुर रॉयल लायंस ने भोपाल लेपर्ड्स को 5 विकेटों से हराया

लर्निंग गैप खत्म करने के लिए योगी सरकार शुरू करेगी प्रदेशव्यापी ‘कैच-अप शिक्षण अभियान’

अगला लेख