Hanuman Chalisa

कोरोना काल में फैला रहे थे सेना की तैनाती की अफवाह, साइबर पुलिस ने कसा शिकंजा

Webdunia
शुक्रवार, 29 मई 2020 (11:47 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र पुलिस की साइबर शाखा ने उन लोगों का पता लगा लिया है जिन्होंने सोशल मीडिया पर यह अफवाह उड़ाई थी कि मुंबई और पुणे में कोरोना वायरस संक्रमण की अधिकता वाले क्षेत्रों में सेना की तैनाती होगी।
 
संक्रमण को रोकने के लिए लागू बंद के बीच कुछ दिन पहले शरारती तत्वों ने सोशल मीडिया पर कोविड-19 प्रभावित मुंबई और पुणे के क्षेत्रों में सेना की तैनाती की व्यापक स्तर पर अफवाह उड़ाकर लोगों में हड़कंप मचा दिया था। महाराष्ट्र के ये दोनों ही शहर कोरोना वायरस संक्रमण से काफी प्रभावित हैं।
 
राज्य सरकार ने तुरंत ही इसे खारिज किया था और साइबर पुलिस ने इस तरह के संदेशों के स्रोत का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी थी।
 
मुंबई पुलिस ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इन संदेशों को फर्जी बताया था और लोगों से अपील की थी कि वह इस पर विश्वास न करें और ऐसे संदेशों को अन्य लोगों के पास न भेजें जिससे इसका क्रम टूट सके।
 
एक अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान साइबर शाखा इस तरह के फर्जी संदेश लिखने और इसे फैलाने वालों का पता लगाने में सक्षम रही। उन्होंने कहा कि इन लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
 
अधिकारी ने कहा, 'लोगों में घबराहट और उथल-पुथल पैदा करने के लिए जो सोशल मीडिया पर इस तरह की फर्जी बातें और बिना पुष्टि वाले समाचार साझा करते हैं, उन्हें प्रशासन की तरफ से कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।'
 
उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए मार्च के अंत से लागू बंद से अब तक महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने ऑनलाइन अफवाह, फर्जी समाचार, गलत जानकारी और घृणा फैलाने वालों के खिलाफ 439 मामले दर्ज किए हैं और 238 लोगों को गिरफ्तार किया है।
 
अधिकारी ने बताया कि कम से कम 183 अपराध आपत्तिजनक व्हाट्सएप पोस्टों को आगे बढ़ाने तथा इस तरह के संदेशों को फेसबुक पर शेयर करने के लिए अन्य 173 मामले दर्ज हुए हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आसमान के 'सिकंदर' तेजस की राह में रोड़ा, अमेरिका के धोखे से भड़का रक्षा मंत्रालय, HAL पर लगेगा भारी जुर्माना!

15,000 रुपए में कौन सा फोन है बेस्ट? जानिए टॉप 5 5G स्मार्टफोन

INDIA bloc की बड़ी बैठक, कौनसे दल हुए शामिल, क्या 2029 चुनाव की बनी रणनीति, ममता बनर्जी पर क्यों रहीं सबकी निगाहें

पेट्रोल बाइक को कहिए बाय-बाय, Ultraviolette ने लॉन्च किया 'Kill the Petrol Bill' प्रोग्राम, 30,000 रुपए तक का कैशबैक भी

शेखर सुमन के 'अहंकारी राजा’, दरबार में बैठे चापलूस वाले वीडियो पर क्यों मचा बवाल

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: खान सर को पटना सिविल कोर्ट से मिली राहत, गिरफ्तारी पर रोक

ट्रंप को बड़ा झटका: कोर्ट ने H-1B वीजा पर लगी 1 लाख डॉलर की फीस को किया रद्द, भारतीयों को मिली बड़ी राहत!

केन्द्र सरकार का बड़ा फैसला : उज्ज्वला योजना के तहत अब साल में मिलेंगे सिर्फ 4 सब्सिडी वाले सिलेंडर

पेट्रोल से 20 रुपए सस्ता ईंधन आ गया! WagonR और Splendor वालों के लिए बड़ी खुशखबरी

Top News 9 June : उज्ज्वला योजना में बड़ा बदलाव, H-1B वीजा पर ट्रंप को झटका और 16 राज्यों में मानसून की दस्तक

अगला लेख