Hanuman Chalisa

DDMA की मीटिंग में बड़ा फैसला, दिल्ली में लग सकती है कुछ और पाबंदियां

Webdunia
सोमवार, 10 जनवरी 2022 (15:53 IST)
नई दिल्ली। राजधानी दिल्‍ली में कोरोना की तेज रफ्तार के बीच दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (DDMA) की बैठक खत्म हो गई। बैठक में फैसला किया गया कि दिल्ली में लॉकडाउन नहीं लगेगा। हालांकि तेजी से बढ़ते कोरोना केसेस को देखते हुए कुछ और पाबंदियां लगाई जा सकती हैं।
 
दिल्ली में रेस्टोरेंट में बैठकर खाने पर पाबंदी लग सकती है, हालांकि रेस्टोरेंट से होम डिलीवरी और टेक अवे की सुविधा चल सकती है। वीकली मार्केट को लेकर भी सख्‍त कदम उठाए जा सकते हैं।
 
DDMA ने राजधानी में कोविड प्रोटोकॉल को और सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है। इसके साथ नियम को तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
 
Koo App
दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त जनसंपर्क अधिकारी/सलाहकार अनिल मित्तल (दिल्ली पुलिस) के अनुसार, 'लगभग 1000 पुलिस कर्मी अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। वे सभी पृथक-वास में हैं और पूरी तरह से ठीक होने के बाद ड्यूटी में शामिल होंगे।'
 
उल्लेखनीय है कि दिल्ली में रविवार को कोविड 19 के 22,751 नए मामले सामने आए थे जबकि 17 लोगों की मौत हो गई। पॉजिटिविटी रेट अब 23.53 फीसदी रहा था।
 
हाल में दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने पुलिस कर्मियों के बीच कोरोना वायरस फैलने से रोकने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) जारी की थी। SOP के अनुसार, सभी पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के दौरान चेहरे पर मास्क लगाना, सामाजिक दूरी का पालन करना और उचित तरीके से हाथों को धोना/सैनेटाइज करना चाहिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

आर्मी चीफ द्विवेदी की चेतावनी पर भड़का पाकिस्तान, फिर दी यह गीदड़भभकी, कहा- भारत को समझना चाहिए...

एक और जहाज पहुंचा भारत, आसान नहीं था होर्मुज पार करना, 20000 टन LPG से लदा है टैंकर

Hormuz के लिए ईरान का नया चक्रव्यूह, भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ने दी नई धमकी

कोरोना महामारी आई, फिर युद्ध शुरू हुए और अब ऊर्जा संकट, PM मोदी ने दुनिया को किस बात को लेकर दी चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

यूएई के बराकाह न्यूक्लियर पावर प्लांट पर बड़ा ड्रोन हमला, भारत ने जताई गहरी चिंता

सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में लगी आग: धू-धू कर जली बोगी, यात्रियों में मची चीख-पुकार!

Top News : यूएई के न्यूक्लियर प्लांट पर बड़ा हमला, स्वीडन से नार्वे जाएंगे पीएम मोदी

वीडी सतीशन आज लेंगे केरल CM पद की शपथ, राज्यपाल को सौंपी 20 नामों की लिस्ट

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

अगला लेख