दिल्ली : अस्पताल में भर्ती मरकज निजामुद्दीन के संदिग्ध व्यक्ति ने किया आत्महत्या का प्रयास, हड़कंप

Webdunia
बुधवार, 1 अप्रैल 2020 (21:10 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामले बढ़कर 152 हो गए हैं। दिल्ली सरकार के अनुसार इनमें से 53 पॉजिटिव मामले मरकज निजामुद्दीन से हैं। इस बीच दिल्ली के राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती मरकज़ निजामुद्दीन के एक व्यक्ति ने आज आत्महत्या करने की कोशिश की। उसे अस्पताल के अधिकारियों ने बचाया। मरकज निजामुद्दीन का मामला सामने आने के बाद से इसमें शामिल हुए लोगों को ट्रेस किया जा रहा है। इनसे देशभर में कोरोना संक्रमण का खतरा है। 
 
दिल्ली के राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के अनुसार मरकज निजामुद्दीन के लोगों को 6वीं मंजिल पर भर्ती किया गया था। इनमें से एक ने आज आत्महत्या की कोशिश की। व्यक्ति को अस्पताल के अधिकारियों ने बताया। इस घटना के बाद अस्पताल में कड़ी सुरक्षा कर दी गई है।
 
यूपी के 569 लोग क्वारंटाइन : तबलीगी जमात में शामिल होने वाले उत्तर प्रदेश के 569 लोगों को चिन्हित करके क्वारंटाइन किया गया है। इसके अलावा 218 विदेशी नागरिकों को भी चिन्हित किया गया है, जिनके वीजा की पड़ताल की जा रही है।
 
तबलीगी में शामिल हुए 503 लोग हरियाणा में : हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में इस महीने की शुरुआत में तबलीगी जमात के इज्तिमा में शामिल होने वाले 72 विदेशियों समेत 503 लोगों का राज्य में होने का पता चला है। हरियाणा पुलिस को गुड़गांव और अंबाला समेत राज्य के अनेक जिलों में इज्तिमा से लौटे लोगों के होने का पता चला, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग के दल सक्रिय हो गए हैं।
 
 
धार्मिक रंग न दें : इस बीच जमीयत प्रमुख मौलाना अरशद मदनी ने यह भी कहा कि तबलीगी जमात के मरकज से जुड़ी घटना की जांच होनी चाहिए और देश में कहीं भी किसी ने लॉकडाउन का उल्लंघन किया है तो उस पर कार्रवाई होनी चाहिए।
 
मदनी ने कहा कि मरकज मुद्दे को लेकर कोरोना वायरस जैसी महामारी को धार्मिक रंग देना शर्मनाक है। उन्होंने कहा जो भी ऐसी सोच रखते हैं, वो अपने धार्मिक एजेंडे की आड़ में कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ विश्वव्यापी लड़ाई को कमजोर कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मरकज के मसले पर प्रशासनिक लापरवाही भी हुई, जिसकी जांच आवश्यक है। (एजेंसियां) (Video courtesy: ANI)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Lok Sabha Elections 2024 : मेरी इच्छा है नरेंद्र मोदी फिर से मुख्यमंत्री बनें, नीतीश कुमार की फिर फिसली जुबान

Rajasthan weather : राजस्थान में गर्मी का कहर, फलोदी में तापमान 50 डिग्री के पार

Lok Sabha Elections : राहुल गांधी का दावा, प्रधानमंत्री मोदी गिराना चाहते हैं हिमाचल की सरकार

मोदी, शाह और फडणवीस ने गडकरी की हार के लिए काम किया, संजय राउत का दावा

बेबी केयर सेंटर का मालिक नवीन गिरफ्तार, अस्पताल में आग लगने से हुई थी 7 नवजात की मौत

Pune Porsche Accident : कोर्ट ने किशोर के पिता को हिरासत में लेने की दी इजाजत

वित्तमंत्री सीतारमण ने कहा- मोदी सरकार ने 10 साल में बजट को दिया नया रूप, करदाताओं के पैसे का होगा सही इस्‍तेमाल

Rajkot Game Zone Fire : हाईकोर्ट ने राजकोट नगर पालिका को लगाई फटकार, कहा- राज्य मशीनरी पर भरोसा नहीं

अमित शाह तानाशाह, गिराना चाहते हैं पंजाब सरकार, अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान

Prajwal Revanna : सेक्स स्कैंडल में फंसे प्रज्वल रेवन्ना का पहला बयान, 31 मई को SIT के सामने आऊंगा

अगला लेख