rashifal-2026

दिल्ली में फिर Corona के नए केस 1000 पार, संक्रमण दर 6.42%

Webdunia
सोमवार, 25 अप्रैल 2022 (22:55 IST)
नई दिल्ली।  Delhi corona update : दिल्ली में सोमवार को कोरोनावायरस संक्रमण के 1,011 नए मामले सामने आए और बीते 24 घंटे के दौरान महामारी से एक मरीज की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में यह जानकारी दी।
 
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार संक्रमण की दर 6.42 प्रतिशत दर्ज की गई है। संक्रमण के नए मामलों के बाद दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18,75,887 हो गई है।

बुलेटिन में कहा गया कि दिल्ली में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 से एक मरीज की मौत होने से मृतकों की संख्या 26,170 हो गई। राजधानी में बीते 24 घंटे के दौरान 15,642 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई।
 
इससे पहले दिल्ली में रविवार को कोविड-19 के 1,083 नए मामले दर्ज किए गए थे और एक मरीज की मौत हुई थी। संक्रमण की दर 4.48 प्रतिशत दर्ज की गयी थी। इससे पहले, दिल्ली में शनिवार को कोविड-19 के 1,094 नए मामले सामने आए थे। गत 13 जनवरी को दिल्ली में कोविड-19 के रिकॉर्ड 28,867 मामले आए थे। दिल्ली में 14 जनवरी को संक्रमण दर 30.6 प्रतिशत दर्ज की गई थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राहुल गांधी ने देश में गृहयुद्ध भड़काने की कोशिश की, उनसे सावधान रहने की आवश्यकता

SIR सर्वे का कमाल, 40 साल के बाद घर लौटा बिछड़ा बेटा, देखते ही भावुक हुई मां, कहा— मेरो लाल मिल गयो

स्मृति-पलाश की शादी Controversy और चैट लीक हंगामे के बाद मिस्ट्री गर्ल ने किया खुलासा, कहा कभी नहीं मिली

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति में दरार और बढ़ी, फडणवीस का एकनाथ शिंदे पर पलटवार

अब SIR में OTP से सेंधमारी, सायबर अपराधी सक्रिय, क्राइम ब्रांच ने जारी की एडवाइजरी, जानिए कैसे रहे अलर्ट?

सभी देखें

नवीनतम

इमरान को कुछ हुआ तो 'इनकी' नस्लें भी नहीं बचेंगी, बहन नौरीन की खुली धमकी

ग़ाज़ा : युद्ध विराम के बावजूद हिंसा जारी, महिलाएं अपने परिवारों का अंतिम सहारा

बलिया में विवाह समारोह के दौरान बड़ा हादसा, अचानक टूटा स्टेज, वर–वधू समेत कई लोग घायल

जगदगुरु रामभद्राचार्य की Wife शब्द की व्याख्या पर बवाल, आखिर ऐसा क्या बोल गए महाराज

भारत ने राक्षसी वृत्ति को आतंकवाद के रूप में माना, उसके खिलाफ लड़ रहा लड़ाई : योगी आदित्यनाथ

अगला लेख