Festival Posters

दिल्ली में लगातार दूसरे दिन 5000 से ज्यादा मामले, मुंबई के हाल बेहाल, मप्र में नाइट कर्फ्यू, गुजरात में टूटे रिकॉर्ड

Webdunia
बुधवार, 7 अप्रैल 2021 (22:53 IST)
नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में कोरोनावायरस की रफ्तार थमती नजर नहीं आ रही है। हालात पिछले साल से भी भयावह नजर आ रहे हैं। दिल्ली, मुबंई, गुजरात और मध्यप्रदेश में हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मध्यप्रदेश के समस्त नगरीय क्षेत्रों में 8 अप्रैल से आगामी आदेश तक रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक रात्रिकालीन कर्फ्यू लागू रहेगा। गुजरात में रिकॉर्ड मामले सामने आए हैं। छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन ने रायपुर जिले में 9 अप्रैल से 19 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। 
ALSO READ: महाराष्ट्र में एक और लेटर बम : वाजे ने कहा- देशमुख की तरह मंत्री अनिल परब ने भी वसूली का लक्ष्य दिया
कोरोना की दूसरी लहर में कई राज्यों में पिछले साल से भी ज्यादा भयावह स्थिति बन रही है। खबरों के मुताबिक लॉकडाउन के डर से मुंबई में कई मजदूरों ने अपने गृह राज्यों की ओर लौटना शुरू कर दिया है। मुंबई के स्टेशनों पर भीड़ बढ़ने लगी है। कल कोरोना की हालातों पर प्रधानमंत्री मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक करने वाले हैं। 
 
मुंबई में 10 हजार से ज्यादा मामले : महाराष्ट्र में कोरोना की रफ्तार थम नहीं रही है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 59,907 मामले सामने आए। 322 लोगों की मौत इस अवधि में हुई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 31,73,261 है। 5,01,559 एक्टिव केस हैं।

अब तक 56 हजार 652 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है। मुंबई में कोविड-19 के 10,428 नए मामले सामने आए, 23 और मरीजों की संक्रमण से मौत; नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 4,82,760 हुई जबकि मृतक संख्या 11,851 पर पहुंची। पुणे में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण प्रवासी मजदूर शहर छोड़कर अपने गांव की तरफ जा रहे हैं। पुणे रेलवे पीआरओ ने बताया कि प्रवासी मजदूरों के लिए रेलवे स्टेशन पर प्रर्याप्त व्यवस्था की गई है। लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ भेजा जा रहा हैं। हमें लोगों के सहयोग की ज़रूरत है।
ALSO READ: मुसलमान वोटर्स से अपील पर ममता बनर्जी को EC ने दिया नोटिस, 48 घंटे में जवाब देने को कहा
दिल्ली में बढ़ती रफ्तार : दिल्ली में बुधवार को कोरोनावायरस संक्रमण के 5,506 नए मामले सामने आए जो इस साल एक दिन की सर्वाधिक संख्या है। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार नए मामलों के साथ ही संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 6,90,568 हो गए हैं। दिल्ली में कोविड-19 से 20 और मरीजों की मौत हो गई जिसके बाद मृतकों की संख्या 11,133 पर पहुंच गई। राष्ट्रीय राजधानी में लगातार दूसरे दिन संक्रमण के पांच हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। मंगलवार को 5,100 मामले सामने आए थे। संक्रमण की दर बुधवार को बढ़कर 6.1 प्रतिशत हो गई। दिल्ली में अब तक 6.59 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं और अभी 19,455 मरीज उपचाराधीन हैं।
ALSO READ: COVID-19 : तेजी से बढ़ हैं Corona के मामले, अब पूरे पंजाब में रहेगा रात्रिकालीन कर्फ्यू
दिल्ली में स्टेशन पर लंबी कतारें : दिल्ली में रात्रि कर्फ्यू लगाए जाने के एक दिन बाद बुधवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को लंबी कतारों में देखा गया। हालांकि अधिकारियों ने कहा कि शादी और फसल की कटाई के मौसम के कारण इस तरह की भीड़भाड़ साल के इस समय आमतौर पर रहती है। 
 
दिल्ली सरकार ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर 30 अप्रैल तक राष्ट्रीय राजधानी में रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया था। रेलवे पुलिस ने कहा कि भीड़भाड़ का शहर में लागू रात्रि कर्फ्यू से कोई लेना देना नहीं है।
ALSO READ: काजोल ने बताए कोरोनाकाल में फिट रहने के 5 तरीके, वायरल हो रहा पोस्ट
गुजरात में कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड : राज्य में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3575 मामले सामने आए। इस अवधि में 2217 लोग डिस्चार्ज हुए और 22 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई। राज्य में कुल संक्रमित मामलों की संख्या 3,28,453 है। 3,05,149 लोग कोरोना से ठीक हो चुकी है। राज्य में एक्टिव मामले 18,684 है। अब तक 4,620 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है। (एजेंसियां)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

IRIS Dena : हिन्द महासागर में फंसे नाविकों की तलाश में जुटी Indian Navy, श्रीलंका के साथ चलाया सर्च ऑपरेशन

Ali Khamenei के बेटे Mojtaba Khamenei क्या नपुंसक थे, WikiLeaks की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

5 दिन बाद अयातुल्लाह खामेनेई की मौत पर भारत ने जताया शोक, विदेश सचिव ने श्रद्धांजलि रजिस्टर पर किए हस्ताक्षर

Hormuz Strait पर ईरान ने दी बड़ी खुशखबरी, चीन के लिए खोला रास्ता, क्या भारत को भी होगा फायदा

Iran War 2026 : ईरान- इजराइल कैसे बने एक-दूसरे के दुश्मन, कभी हुआ करते थे जिगरी दोस्त

सभी देखें

नवीनतम

मध्य पूर्व संकट : हिंसक टकराव से आम नागरिकों के लिए गहराती पीड़ा, बढ़ती अनिश्चितता

ट्रंप कौन होता है भारत को रूस से तेल खरीदने की ‘इजाजत’ देने वाला?

इस्‍तीफा दो नहीं तो... प्रकाश आंबेडकर की PM Modi को सीधी धमकी, क्‍या Epstein Files से है कोई कनेक्‍शन?

प्रदेश के 3300 से अधिक किसानों को मिलेंगे कृषि यंत्र

उत्तराखंड में आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के आंकड़ों में सुनहरे भविष्य के संकेत

अगला लेख