Hanuman Chalisa

COVID-19 in Delhi : दिल्ली में Corona मामलों ने तोड़ा रिकॉर्ड, पिछले 24 घंटे में आए 4800 से अधिक मामले

Webdunia
मंगलवार, 27 अक्टूबर 2020 (23:26 IST)
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में मंगलवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के रिकॉर्ड 4,853 नए  मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3.64 लाख के पार पहुंच गई और चिंता की बात यह है कि इस दौरान मरीजों के स्वस्थ होने की दर में कमी दर्ज की गई है, जिससे सक्रिय मामलों में वृद्धि हुई है।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमितों की संख्या 3,64,341 हो गई। इस दौरान 2,722 और मरीजों के स्वस्थ होने के बाद अब तक कुल 3,30,112 लोग कोरोनावायरस को मात दे चुके हैं। इसके साथ ही कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने की दर आंशिक वृद्धि के साथ 90.60 प्रतिशत पहुंच गई।

इसी अवधि में कोरोना संक्रमण से 44 और मरीजों की मौत होने से इस महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 6,356 हो गई है। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 57,210 लोगों जांच की गई और यहां अब तक वायरस के कुल 44,56,029 नमूनों की जांच की जा चुकी है। राष्ट्रीय राजधानी में प्रति 10 लाख पर जांच का औसत आंकड़ा 2,34,527 है।

चिंता की बात यह है कि नए मामलों की तुलना में स्वस्थ लोगों की संख्या कम होने से सक्रिय मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है। राजधानी में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 2,087 और बढ़कर आज 27,873 पहुंच गई जो सोमवार को 25,786 थी। इनमें से होम आइसोलेशन में 16,415 लोग भर्ती हैं।
इस बीच राजधानी में केंटोनमेंट जोन में एक बार फिर से वृद्धि दर्ज की है और इनकी संख्या और बढ़कर अब 3032 हो गई है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'चाबी' लेबनान के पास, ईरान के बयान से खटाई में पड़ सकती है Islamabad talks

भारत सुपर पॉवर नहीं, कनेक्टर पॉवर है, आखिर क्या हैं इसके मायने

What is zombie drug : आखिर क्या है भारत में जॉम्बी वायरस का सच, युवाओं के वायरल वीडियोज से मचा हड़कंप

अमेरिका-ईरान युद्धविराम के बीच 1600 करोड़ का अमेरिकी 'सुपर-ड्रोन' लापता, क्या है कोड 7700 का रहस्य

Strait Of Hormuz पर जहाजों से 20 लाख डॉलर की वसूली, क्या भारत भी दे रहा टोल, आगे क्या है ईरान का प्लान

सभी देखें

नवीनतम

मेहसाणा में भाजपा का मास्टरस्ट्रोक, 28 साल से कार्यालय में सेवा दे रहे चपरासी को दिया टिकट

गुजरात की प्रसिद्ध गायक जोड़ी का चुनावी शंखनाद, भाजपा के टिकट पर मैदान में उतरेंगी ये दो कलाकार

वाराणसी पुलिस लाइन में प्रशिक्षण ले रहीं 491 महिला आरक्षी, 20 के बाद संभालेंगी पदभार

पीएम श्रम योगी मानधन योजना में तेज रफ्तार, कई जिलों ने बनाया रिकॉर्ड

योगी सरकार का प्रोत्साहन पाकर 8 बेटियां परीक्षा पास कर बनीं अफसर

अगला लेख