Hanuman Chalisa

COVID-19 in Delhi : दिल्ली में Corona के रिकॉर्ड मामले, संक्रमितों की संख्या 3.86 लाख के पार

Webdunia
रविवार, 1 नवंबर 2020 (00:21 IST)
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में लगातार चौथे दिन शनिवार को भी कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के रिकॉर्ड 5 हजार से अधिक नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3.86 लाख के पार पहुंच गई और चिंता की बात यह है कि इस दौरान मरीजों के स्वस्थ होने की दर में कमी दर्ज की गई है, जिससे सक्रिय मामलों में वृद्धि हुई है।

राजधानी में शुक्रवार को अब तक के सर्वाधिक 5,891 मामले सामने आए थे जबकि इससे एक दिन पहले गुरुवार को भी 5,739 मामले और बुधवार को 5,673 नए मामले सामने आए थे। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना के 5,062 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या 3,86,706 हो गई।

वहीं इस दौरान रिकॉर्ड 4,665 और मरीजों के स्वस्थ होने के बाद अब तक कुल 3,47,476 लोग कोरोनावायरस को मात दे चुके हैं। इसके साथ ही कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने की दर आंशिक कमी के साथ 89.85 फीसदी रह गई है। इसी अवधि में कोरोना संक्रमण से 41 और मरीजों की मौत होने से इस महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 6,511 हो गई है। इससे पहले शुक्रवार को भी 47 कोरोना मरीजों की मौत हो गई थी।
चिंता की बात यह है कि नए मामलों की तुलना में स्वस्थ लोगों की संख्या कम होने से सक्रिय मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है। राजधानी में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 356 और बढ़कर आज 32,719 पहुंच गई। इसके साथ ही सक्रिय मामलों के मामले में दिल्ली पश्चिम बंगाल के बाद पांचवें स्थान पर पहुंच गया है।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

आर्मी चीफ द्विवेदी की चेतावनी पर भड़का पाकिस्तान, फिर दी यह गीदड़भभकी, कहा- भारत को समझना चाहिए...

एक और जहाज पहुंचा भारत, आसान नहीं था होर्मुज पार करना, 20000 टन LPG से लदा है टैंकर

Hormuz के लिए ईरान का नया चक्रव्यूह, भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ने दी नई धमकी

कोरोना महामारी आई, फिर युद्ध शुरू हुए और अब ऊर्जा संकट, PM मोदी ने दुनिया को किस बात को लेकर दी चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

सीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

केरल में UDF सरकार का ऐलान, वीडी सतीशन आज लेंगे CM पद की शपथ, राज्यपाल को सौंपी 20 नामों की लिस्ट

यूपी में 'ऑपरेशन-4' : स्वदेशी गायों से डेयरी सेक्टर में बड़ा बदलाव, गो पालन पर 50% तक सब्सिडी

पूर्वांचल से पश्चिमी यूपी तक विकसित हो रहा मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स नेटवर्क, देश का नया सप्लाई चेन हब बन रहा उत्तर प्रदेश

अगला लेख