Hanuman Chalisa

COVID-19 in Delhi : दिल्ली में Corona के 5879 नए मामले, 111 लोगों की मौत

Webdunia
शनिवार, 21 नवंबर 2020 (23:31 IST)
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में कोरोनावायरस (Coronavirus) का भयावह रूप बदस्तूर जारी है और पिछले 24 घंटों के दौरान 5,879 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या शनिवार को बढ़कर 5.23 लाख के पार पहुंच गई तथा 111 और लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 8,270 पहुंच गया।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में संक्रमितों की कुल संख्या 5,23,117 हो गई है। राहत की बात यह है कि इस दौरान 6,963 और लोगों के स्वस्थ होने से संक्रमणमुक्त लोगों की संख्या पौने पांच लाख के पार 4,75,106 पहुंच गई है।

अच्छी खबर यह है कि इस अवधि में सक्रिय मामलों की संख्या में 1,195 की कमी दर्ज की गई जिससे ऐसे मामलों की संख्या अब 39,741 रह गई है जो शुक्रवार को 40,936 थी। दिल्ली में होम आइसोलेशन में 23587 मरीज हैं।

चिंता की एक और बात यहां निषिध क्षेत्रों का बढ़ना भी है। राजधानी में निषिध क्षेत्रों की मौजूदा संख्या 4633 पहुंच गई है। गौरतलब है कि इससे पहले शुक्रवार को 6,608 नए मामले दर्ज किए गए जबकि 118 लोगों की मौत हुई थी। हालांकि इस दौरान 8,775 लोगों ने कोरोना को मात भी दी थी।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE की नई भाषा नीति लागू, जानिए किन छात्रों पर नहीं होंगे नए नियम और किसे पढ़नी होगी अतिरिक्त भारतीय भाषा

China की भारत के साथ चालाकी, बांग्लादेश के तीस्ता प्रोजेक्ट पर बयान, आखिर क्यों बढ़ी भारत की चिंता

Bajaj Chetak, Ola S1 Pro, TVS iQube, Hero Vida V2 को टक्कर देने आ रहा है सस्ता विएतनामी इलेक्ट्रिक स्कूटर

अकाल तख्त का भगवंत मान सरकार को बड़ा अल्टीमेटम, 1 महीने में बेअदबी कानून बदलने का दिया आदेश

कौन हैं रिटायर्ड IAS योगेश्वर राम मिश्रा, जो हो सकते हैं राम मंदिर के CEO?

सभी देखें

नवीनतम

'हम पाकिस्तान का हिस्सा नहीं', PoK में प्रदर्शनकारियों का ऐलान, आखिरी अल्टीमेटम से उड़ी शाहबाज और मुनीर की नींद

CM योगी ने रामपुर और बिलासपुर को दी 700 करोड़ से ज्‍यादा लागत वाली विकास परियोजनाओं की सौगात, आस्था के अपमान पर विपक्ष पर किया कड़ा प्रहार

ITR, Aadhaar, Passport, EPFO के साथ ही 1 जुलाई से बदलेंगे 6 नियम, आप पर क्या होगा असर, जरूर पढ़ें

सिया के प्रेमी चेतन का होगा गेट एनालिसिस, आखिर क्या होता है यह टेस्ट और इस मामले में क्यों जरूरी है?

अगला लेख