Dharma Sangrah

COVID-19 in Delhi : दिल्ली में Corona संक्रमण के 424 नए मामले, 7 माह में सबसे कम

Webdunia
रविवार, 3 जनवरी 2021 (18:33 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के 424 नए मामले सामने आए, जो सात माह से भी अधिक समय बाद अब तक की सबसे कम संख्या है। संक्रमण से 14 और लोगों की मौत हो गई और संक्रमण की दर 0.62 प्रतिशत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि शहर में कुल मामलों की संख्या 6.26 लाख से अधिक है, वहीं मृतक संख्या 10,585 हो गई है।दिल्ली में शनिवार को 494 नए मामले सामने आए थे और संक्रमण की दर 0.73 प्रतिशत रही। स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने शनिवार को ट्वीट करके कहा था कि पिछले 11 दिन से संक्रमण की दर एक प्रतिशत से नीचे बनी हुई है और नए मामलों की संख्या 17 मई से सबसे कम है।

21-23 दिसंबर से प्रतिदिन सामने आने वाले मामलों की संख्या 1000 से नीचे है। 21 दिसंबर को 803 नए मामले सामने आए थे, 22 दिसंबर को 939 और 23 दिसंबर को 871 नए मामले सामने आए थे। हालांकि 24 दिसंबर को 1,063 नए मामले सामने आए थे, फिर 25 दिसंबर को यह संख्या कम होकर 758 और फिर 26 दिसंबर को 655 हो गई थी।

27 दिसंबर को 757 मामले सामने आए थे, जबकि 28 दिसंबर को एक दिन में सामने आने वाले नए मामलों की संख्या 564 थी, जो पिछले पांच महीनों में सबसे कम थी। 29 और 30 दिसंबर को दिल्ली में क्रमशः 703 और 677 मामले सामने आए थे। 31 दिसंबर को, 574 मामले और 2021 के पहले दिन 585 नए मामले सामने आए थे।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Supreme Court का ऐतिहासिक फैसला, देश में पहली बार दी इच्छामृत्यु की अनुमति, 13 साल से कोमा में है ये शख्‍स

कहानी ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई के ख़ात्मे की

बेकार हो चुकी एंबुलेंस अब गरीब रेहड़ी पटरी वालों का भरेगी पेट

बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रही गैस, डीलर कर रहा परेशान? कहां करें शिकायत, ये हैं भारत गैस, इंडेन, HP के helpline numbers

न्यूक्लियर वॉर की आशंका से खाड़ी देशों में हड़कंप, घर वापसी की होड़, दुबई एयरपोर्ट पर हजारों की लंबी कतारें

सभी देखें

नवीनतम

ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच सोना सस्ता, चांदी करीब 5000 रुपए टूटी, किस धातु में करें निवेश?

तो महिलाओं को कोई नौकरी नहीं देगा... Supreme Court ने क्यों की यह टिप्‍पणी?

क्या ईरान की बिसात पर 'चेकमेट' हो गए हैं डोनाल्ड ट्रंप?

ईरान के नाम पर छाती पीटी तो बढ़िया ईलाज कर देंगे, संभल के CO कुलदीप सिंह के बयान पर घमासान, सांसद बर्क ने दिया जवाब

खाड़ी में बड़ा हमला? ईरान बोला- युद्धपोत USS Abraham Lincoln को मार गिराया, अमेरिका ने बताया झूठ

अगला लेख