suvichar

COVID-19 : दिल्ली में लगातार तीसरे दिन Corona के 800 से ज्यादा नए मामले, 7 लोगों की मौत

Webdunia
सोमवार, 22 मार्च 2021 (23:24 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में लगातार तीसरे दिन सोमवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के 800 से ज्यादा नए मामले सामने आए। वहीं 7 और मरीजों की मौत संक्रमण की वजह से हो गई, जो कि 4 फरवरी से अब तक की सबसे ज्यादा संख्या है। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

एक बुलेटिन में बताया गया कि यहां अब 3,934 मरीजों का उपचार चल रहा है, जो कि एक दिन पहले 3,618 था। वहीं संक्रमण दर लगातार तीसरे दिन भी एक प्रतिशत रही। संक्रमण के 888 नए मामले पिछले तीन महीनों में सबसे ज्यादा हैं। शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,48,872 हो गई। वहीं अब तक 6.33 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, रविवार को 823, शनिवार को 813, शुक्रवार को 716, गुरुवार को 607, बुधवार को 536 और मंगलवार को 425 मामले सामने आए थे। एक दिन में सात लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 10,963 हो गई। इससे पहले चार फरवरी को इतनी संख्या में लोगों की मौत हुई थी।

मध्यप्रदेश में Corona संक्रमण के 1348 नए मामले : मध्यप्रदेश में सोमवार को कोरोनावायरस संक्रमण के 1348 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 2,77,075 तक पहुंच गई।

राज्य में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से दो और व्यक्तियों की मौत हुई है। प्रदेश में अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 3,908 हो गई है। मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में सोमवार को कोविड-19 के 356 नए मामले इंदौर में आए, जबकि भोपाल में 349 और जबलपुर में 102 नए मामले आए।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में कुल 2,77,075 संक्रमितों में से अब तक 2,64,575 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गए हैं और 8,592 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। उन्होंने कहा कि सोमवार को 754 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

8 साल में दोगुने से ज्यादा बढ़ी यूपी की अर्थव्यवस्था, वित्तीय वर्ष 2025–26 में ₹36 लाख करोड़ तक पहुंचने की ओर अग्रसर है

Tej Pratap Yadav: अनुष्का यादव के मां बनने के दावे पर तेजप्रताप ने तोड़ी चुप्पी, गिनाए 5 जयचंदों के नाम

परिवार मानकर प्रदेश की सेवा, 1 दिन की भी छुट्टी नहीं ली, अचानक भावुक हो गई CM पुष्कर धामी की पत्नी

Digital Arrest मामलों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CBI को पहचान का आदेश; ₹54 हजार करोड़ की ठगी को बताया 'डकैती'

Parliament Session News : लोकसभा स्पीकर को लेकर क्यों गरमाईं सियासत, प्रियंका गांधी क्यों नाराज

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका से Deal नहीं ढील हुई है, अखिलेश का सवाल- जनता जानना चाहती है कि 0 बड़ा या 18?

प्रदेश ने खोए जमीन से जुड़े और जनजातीय समाज के नेता : योगी आदित्यनाथ

Bangladesh Hindu killing Hindi news : बांग्लादेश चुनाव से 48 घंटे पहले हिन्दू व्यापारी की हत्या, खौफ में अल्पसंख्यक समुदाय

Who is Shabana Mahmood : Epstein files से PM की कुर्सी खतरे में, क्या मुस्लिम महिला बनेगी प्रधानमंत्री

सूडान के अल फ़शर में हुई भयावह घटनाओं को टाला जा सकता था : मानवाधिकार उच्चायुक्त

अगला लेख