Hanuman Chalisa

दिल्ली में Corona के 49 नए मामले, एक और व्यक्ति की मौत

Webdunia
गुरुवार, 22 जुलाई 2021 (22:55 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के 49 नए मामले सामने आए और एक व्यक्ति की संक्रमण से मौत हुई। वहीं नमूनों के संक्रमित आने की दर गिरकर 0.08 प्रतिशत हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए बुलेटिन के अनुसार, संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत के बाद दिल्ली में मृतक संख्या बढ़कर 25,040 हो गई। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को कोविड-19 के 62 मामले सामने आए थे, जबकि चार लोगों की संक्रमण से मौत हुई और नमूनों के संक्रमित आने की दर 0.09 प्रतिशत थी।

वहीं मंगलवार को कोविड-19 के 44 मामले सामने आए थे, जबकि पांच लोगों की संक्रमण से मौत हुई और नमूनों के संक्रमित आने की दर 0.07 प्रतिशत थी।

दिल्ली में अप्रैल के आखिरी सप्ताह में नमूनों के संक्रमित आने की दर 36 प्रतिशत हो गई थी। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 16 फरवरी को कोविड-19 के 94 और 27 जनवरी को 96 नए मामले सामने आए थे।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांगो में इबोला वायरस का नया खौफ, बच्चों में संक्रमण बढ़ने की आशंका, WHO का अलर्ट

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की

Mamata Banerjee : TMC में बगावत तेज, काकोली घोष दस्तीदार के बेटे ने ममता बनर्जी समेत 5 नेताओं पर ठोका मानहानि का मुकदमा

क्या समाप्त होने वाला ईरान-अमेरिका युद्ध, समझौते के कितने करीब दोनों देश, होर्मुज पर किसका कंट्रोल

ईरान ने शांति समझौते से किया इनकार, कहा- अभी तारीख तय नहीं, किसने कहा था 24 घंटे में होगी डील?

सभी देखें

नवीनतम

Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दीपके को जयपुर में एक शख्स ने जड़ा थप्पड़

यूपी में ‘बाबाजी’ का राज है, कोई कैसे छीन लेगा पैसे

सीएम डॉ. मोहन यादव की बड़ी घोषणा, महू में स्थापित होगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर

Indian Army Uniforms 2026 : भारतीय सेना ने बदले यूनिफॉर्म नियम, अब बंडी जैकेट को मिली मंजूरी

अगला लेख