Corona से मनीष सिसोदिया की तबीयत बिगड़ी, LNJP अस्पताल के ICU में भर्ती

Webdunia
बुधवार, 23 सितम्बर 2020 (22:35 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia)  को कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के चलते बुधवार को सरकारी लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल (LNJP) के आईसीयू (ICU) में भर्ती कराया गया। सिसोदिया को कोरोना संक्रमण के बाद सांस लेने में परेशानी के कारण लोकनायक अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।
ALSO READ: बड़ी खबर, Corona संक्रमित रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का दिल्ली के AIIMS में निधन, PM मोदी हुए दु:खी
अधिकारियों ने बताया कि आम आदमी पार्टी (AAP) के 48 वर्षीय नेता को शरीर में ऑक्सीजन का स्तर घटने और बुखार की शिकायत के बाद यहां सरकारी लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। अधिकारी ने बताया कि उपमुख्यमंत्री को अन्य कोई रोग नहीं है।
 
अन्य अधिकारी ने कहा कि उन्हें एहतियात के तौर पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है क्योंकि उनके शरीर का तापमान लगातार थोड़ा अधिक था और ऑक्सीजन का स्तर थोड़ा घट गया था। उन्होंने कहा कि डॉक्टर उनकी स्थिति का आकलन कर रहे हैं, लेकिन गंभीर जैसी कोई बात नहीं है।
ALSO READ: गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की सफाई, इसलिए कभी-कभी नहीं लगाता मास्क
अधिकारियों के अनुसार सिसोदिया को एहतियात के तौर पर सघन चिकित्सा कक्ष में रखा जा रहा और वे ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं।
 
उपमुख्यमंत्री 14 सितंबर को संक्रमित पाए गए थे और घर पर ही क्वारंटीन में थे। संक्रमित होने की वजह से सिसोदिया 14 सितंबर को दिल्ली विधानसभा के एक दिवसीय सत्र में हिस्सा नहीं ले पाए थे। बुधवार को ही दिन में उन्होंने ट्वीट करके कोंडली के विधायक कुलदीप कुमार की बेटी को जन्मदिन की बधाई दी थी।
 
सिसोदिया कोरोनावायरस से संक्रमित होने वाले अरविंद केजरीवाल सरकार के दूसरे कैबिनेट मंत्री है। उनसे पहले स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन जून में कोविड-19 से संक्रमित हुए थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें प्लाज्मा थेरेपी दी गई थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

मध्य प्रदेश में बाघ की दहाड़ बरकरार

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

लौट आया 80 के दशक का Kinetic स्कूटर, इलेक्टिक अवतार में लॉन्च, 116 KM की रेंज, सिर्फ 1000 रुपए

नितेश राणे के खिलाफ गैर जमानती वारंट रद्द, संजय राउत ने दायर किया था मुकदमा

AAP विधायक अमानतुल्लाह खान पर आरोप तय, जानिए क्या है पूरा मामला

अगला लेख