यमुना में घटते जलस्तर से बढ़ सकती हैं दिल्ली के अस्पतालों की मुश्किलें, जानें क्यों

Webdunia
शनिवार, 1 मई 2021 (17:25 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली जल बोर्ड (डीजीबी) के उपप्रमुख राघव चड्ढा ने शनिवार को कहा कि यमुना नदी में घटता जलस्तर शहर के कई हिस्सों में पेयजल की कमी का कारण बन रहा है और यह आने वाले दिनों में दिल्ली के अस्पतालों को भी प्रभावित कर सकता है।
 
उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से यमुना में और पानी छोड़ने का आग्रह किया है ताकि राष्ट्रीय राजधानी में पेयजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो सके।
ALSO READ: ऑक्सीजन की कमी पर हाईकोर्ट ने केंद्र को लगाई फटकार, पानी सिर से ऊपर चला गया है, राज्य को करे पूरा आवंटन
चड्ढा ने कहा कि वजीराबाद तालाब में पानी का स्तर सामान्य स्तर 674.5 फुट से गिरकर 667.20 फुट पर आ गया है, क्योंकि हरियाणा नदी में कम अनुपचारित जल (भूजल, वर्षाजल, कुएं का पानी) छोड़ रहा है। वजीराबाद कुंड से पानी को शोधन के लिए वजीराबाद, ओखला और चंद्रावल जलशोधन संयंत्रों में ले जाया जाता है।
 
उन्होंने ट्वीट किया कि यमुना में घटते जलस्तर के कारण तीनों संयंत्रों में पानी का उत्पादन घट गया है। इससे कई आवासीय इलाकों में पानी की कमी हो गई है। यह आने वाले दिनों में दिल्ली में अस्पतालों को भी प्रभावित कर सकता है। कोरोनावायरस के समय में दिल्ली की कृपया मदद करें। 
 
दिल्ली जल बोर्ड ने कि नदी में पानी के घटते स्तर के कारण कहा कि पेयजल आपूर्ति मध्य दिल्ली, उत्तर दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, पश्चिम दिल्ली के कई हिस्सों में प्रभावित हुई है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख