Festival Posters

Coronavirus in Delhi: दिल्ली में आज रिपोर्ट हुए कोरोना के 255 नए मामले, 23 मरीजों की मौत

Webdunia
रविवार, 13 जून 2021 (18:19 IST)
नई दिल्ली। राजधानी में कोरोना संक्रमण के ग्राफ में गिरावट आई है और पिछले 24 घंटों में महज 255 नए मामले सामने आए हालांकि 23 मरीज जिंदगी की जंग हार गए। दिल्ली में पिछले 24 घंटों के दौरान 72,751 लोगों की कोरोना जांच की गई जिनमें 72,496 की रिपोर्ट नेगेटिव आई और शेष 255 के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। यहां अब तक 2.02 करोड़ लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है।

नए मामलों के साथ संक्रमितों का कुल आंकड़ा 14 लाख 31 हजार 139 हो गया वहीं इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 24,823 हो गई है। इसी अवधि में 376 मरीज स्वस्थ हुए जिनको मिलाकर यहां अब तक 14 लाख 2 हजार 850 लोग इस बीमारी से मुक्त हो चुके हैं।

दिल्ली में अभी 3466 सक्रिय मामले हैं और निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या 6782 है। राजधानी में पिछले 24 घंटों में 83,286 हितग्राहियों को कोविड-19 के वैक्सीन डोज दिए गए। इनमें 54,928 को पहली और 28,358 को दूसरी खुराक दी गई। अब तक यहां 60 लाख 72 हजार 572 लोगों को कोविड के टीके लगाए जा चुके हैं।
 
इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना की स्थिति नियंत्रित होने के बाद अब अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए राजधानी में सोमवार से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू करने की रविवार को घोषणा की।
 
राज्यों के पास 1.53 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज  : देश के सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास अभी 1.53 करोड़ से अधिक कोविड वैक्सीन के डोज उपलब्ध हैं।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को करीब साढ़े चार लाख वैक्सीन डोज भेजे जाने की प्रक्रिया जारी है और ये उन्हें अगले तीन दिनों के भीतर मिल जाएंगे।
 
मंत्रालय के मुताबिक राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को अब तक 26.64 करोड़ वैक्सीन उपलब्ध कराए जा चुके हैं। इनमें इसमें से वैक्सीन डोज के अपव्यय सहित कुल खपत 25.12 करोड़ है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भारत विरोधी गतिविधियों का अड्‍डा बना बांग्लादेश, अब हाफिज सईद का करीबी इब्तिसाम ढाका पहुंचा

Nitish Kumar हैं BJP के Puppet, Tejashwi Yadav के बयान से NDA पर क्यों बढ़ा दबाव

Gold : 4,100 रुपए सस्ता हुआ सोना, चांदी में 6,250 रुपए की गिरावट, जानिए क्यों गिर रहे हैं दाम

Tej Pratap Yadav : मेरे ऊपर लालू यादव की छत्रछाया नहीं, तेजस्वी और राहुल गांधी को लेकर क्या बोले तेजप्रताप यादव

SIR के दूसरे चरण के एलान पर भड़का विपक्ष, चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु के साथ मध्यप्रदेश में भी विरोध

सभी देखें

नवीनतम

Silver Rate: और कितना गिरेगी चांदी? क्या अभी निवेश करना सही है, पिछले 25 साल में कितने बदले चमकीली धातु के रेट

ओसामा के टिकट पर योगी आदित्यनाथ ने उठाए सवाल, क्या है रघुनाथपुर का सियासी गणित?

योगी सरकार का किसानों को तोहफा, बढ़ाया गन्ने का MSP

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राफेल में भरी उड़ान, भारत के लिए क्यों खास है यह फाइटर प्लेन?

LIVE: राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राफेल में भरी उड़ान

अगला लेख