Publish Date: Thu, 05 Aug 2021 (18:57 IST)
Updated Date: Thu, 05 Aug 2021 (18:58 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में गुरुवार को कोरोनावायरस संक्रमण के 61 नए मामले सामने आए तथा महामारी से 2 और मरीजों की मौत हो गई।
संक्रमण की दर मामूली गिरावट के साथ 0.08 प्रतिशत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।
बुलेटिन के अनुसार दिल्ली में कोविड-19 से अब तक 25,060 मरीजों की मौत हो चुकी है। बुधवार को महामारी से किसी की मौत नहीं हुई थी तथा संक्रमण के 67 नए मामले सामने आए थे और संक्रमण की दर 0.09 प्रतिशत थी। (भाषा)