shiv chalisa

DGCA का हवाई अड्डों को निर्देश, ठीक से मास्क नहीं लगाने वालों पर लगाएं जुर्माना

Webdunia
मंगलवार, 30 मार्च 2021 (17:08 IST)
नई दिल्ली। विमानन नियामक डीजीसीए ने मंगलवार को हवाई अड्डों से कहा कि जो यात्री कोविड-19 दिशा-निर्देशों के अनुसार सही से मास्क नहीं लगाते हैं और सामाजिक दूरी का पालन नहीं करते हैं, उन पर पुलिस अधिकारियों की मदद से मौके पर ही जुर्माना लगाने पर विचार करना चाहिए।

ALSO READ: मुंबई में मास्क नहीं लगाने वालों पर सख्ती, 30 दिन में 4 करोड़ का जुर्माना
 
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने 13 मार्च को हवाई अड्डों और विमानन कंपनियों से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा था कि यात्री हवाई यात्रा के दौरान हर समय मास्क पहनें और सामाजिक दूरी बनाए रखें। डीजीसीए ने दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए भी कहा था। नियामक ने मंगलवार को जारी एक परिपत्र में कहा कि कुछ हवाई अड्डों की निगरानी के दौरान यह ध्यान में आया कि कोविड-19 प्रोटोकॉल का अनुपालन संतोषजनक नहीं है।

 
नियामक ने आगे कहा कि इसलिए सभी हवाई अड्डों के संचालकों से अनुरोध किया जाता है कि वे सुनिश्चित करें कि सभी नाक और मुंह को ढकते हुए मास्क को ठीक से पहने और कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुसार परिसर के भीतर सामाजिक दूरी के मानदंडों को बनाएं। डीजीसीए ने कहा कि सभी हवाई अड्डों के संचालक इस संबंध में निगरानी बढ़ा सकते हैं और दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जा सकती है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

होली पर सीएम पुष्कर सिंह धामी का संदेश, प्रदेशवासियों को दी सुख-समृद्धि की शुभकामनाएं

LIVE: देशभर में रंगोत्सव की धूम, पीएम मोदी ने दी बधाई

युद्ध का असर: होली के बाद खुलते ही शेयर बाजार में भूचाल, सेंसेक्स 1684 अंक टूटा

4 March Top Stories : देशभर में होली की धूम, महायुद्ध के बीच शेयर बाजार लाल, मोजतबा को ईरान की कमान

योगी सरकार की अनूठी पहल, गोबर की राख और फूलों से बनी होली, यूपी की महिलाओं को मिला बंपर रोजगार

अगला लेख