Hanuman Chalisa

MP के धार की ग्राउंड रिपोर्ट: डटे कोरोना वीर, कई इलाके सील

नृपेंद्र गुप्ता
शुक्रवार, 8 मई 2020 (15:03 IST)
धार। लॉकडाउन 3 में भी मध्यप्रदेश का धार जिला कोरोना से संघर्ष करता नजर आ रहा है। यहां कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। हालांकि प्रशासन ने भी कोरोना से जंग में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। सेनेटाइजेशन से लेकर कोरोना अवेयरनेस फैलाने तक हर काम पूरी गंभीरता से किया जा रहा है। धार की ग्राउंड रिपोर्ट...

राजा भोज की नगरी धार में कोरोना से जंग जारी है। पुलिस प्रशासन सख्ती से लॉकडाउन का पालन करा रहा है तो स्वास्थ्यकर्मी भी क्वारनटाइन किए गए क्षेत्रों में रात-दिन एक किए हुए हैं। लोग भी कोरोना को लेकर काफी जागरुक नजर आ रहे हैं

CHMO धार, डॉ. आरसी पनिका ने बताया कि जिले में अब तक 79 कोरोना मरीज पाए गए हैं। इनमें से 1 की मौत हो चुकी है जबकि 26 लोग स्वस्थ होकर फिर घर लौट चुके हैं।





एमजी रोड निवासी सुनील यादव के अनुसार, कोरोना काल में शहर में क्वारनटाइन क्षेत्रों को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में एक दिन छोड़कर किराना दुकानें 11 बजे से 5 बजे तक खुल रही है। पुलिस प्रशासन सख्त है और जो लोग लॉकडाउन का पालन नहीं कर रहे हैं, उन्हें सबक सिखाया जा रहा है। हालांकि लोग फिर भी नहीं मान रहे हैं।

डीआरपी लाइन निवासी धर्मेंद्र भदौरिया ने बताया कि पुलिस प्रशासन सख्‍त है लेकिन लोगों को ज्यादा परेशान नहीं किया जा रहा है। मेडिकल की दुकानें खुल रही है और किराना सामान भी घर बैठे आसानी से मिल रहा है। लोग भी घरों से बाहर निकलने पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना की स्थिति में भी अब तेजी से सुधार हो रहा है, 26-27 लोग कोरोना मुक्त हो कर घर भी पहुंच गई है।

क्या है क्वारंनटाइन क्षेत्र का हाल
बुंदेलवाड़ी में रहने वाले गजेंद्र सेंगर ने बताया कि उनके मोहल्ले सहित आसपास के 3 क्षेत्रों को क्वारनटाइन किया गया है। यहां प्रशासन ने अच्छी व्यवस्था कर रखी है। रोज सेनेटाइजेशन हो रहा है। पुलिस मुस्तैद है और स्वस्थ्य कर्मी भी घर-घर दवाइयां पहुंचाने के साथ ही रोज सर्वे कर रहे हैं। लोगों को कोरोना संबंधी जानकारी भी जा रही है।

किराना सामान भी ऑर्डर देने पर घर पहुंच जाता है। आवश्यक कार्य होने पर लोग घरों से बाहर भी जा सकते हैं। हालांकि पुलिस पूछताछ के बाद ही उन्हें क्वारनटाइन एरिया से बाहर जाने दिया जा रहा है।  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Driving License New Rules: आज से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का नियम बदला, RTO जाए बिना ऐसे मिलेगा DL

Twisha Sharma Death Case में नया मोड़, CCTV में कैद हुई घटना, पुलिस मामले की जांच में जुटी, CBI ने खोले राज

Kalita Majhi : कौन हैं कलिता माझी, कभी 4,000 रुपए प्रतिमाह में घरों में करती थीं काम, अब बंगाल में बनीं मंत्री, पढ़िए संघर्ष, मेहनत और राजनीतिक समर्पण की पूरी कहानी

Flex Fuel Vehicle : पेट्रोल की टेंशन खत्म, 3 जून को Hero की एथेनॉल बाइक और 4 जून को Maruti की E100 कार लॉन्च, जानिए क्या होंगी खूबियां

चीन की परमाणु प्रलय की तैयारी? रेगिस्तान में बिछाया मिसाइलों का खौफनाक जाल, सीधे अमेरिका पर निशाना!

सभी देखें

नवीनतम

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: जून के बिल में नहीं जुड़कर आएगा 10% अतिरिक्त चार्ज, नियामक आयोग का बड़ा फैसला!

LIVE: भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन से मिले अन्नामलाई

उत्‍तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने 276 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- साढ़े 4 वर्षों में 33 हजार युवाओं को मिली नौकरी

IIT रुड़की से B.Tech कर बना 'बाबा'; मथुरा में ऑनलाइन गीता ज्ञान की आड़ में युवतियों के शोषण के आरोप में गिरफ्तार!

गुजरात गृह विभाग एक्शन मोड में, हर्ष संघवी की देर रात हाई लेवल बैठक, 'ऑपरेशन म्यूल हंट 2.0' के तहत गुजरात पुलिस को मिला 'फ्री-हैंड'

अगला लेख