बकरीद पर कुर्बानी के समर्थन में आए दिग्विजय सिंह,लॉकडाउन में छूट देने की मांग

सार्वजनिक रूप से नहीं मनेगी राखी और ईद, धर्मगुरुओं से चर्चा के बाद एडवाइजरी जारी

विकास सिंह
शुक्रवार, 24 जुलाई 2020 (08:19 IST)
भोपाल। कोरोना वायरस से जूझ रहे मध्यप्रदेश में अब त्योहारों पर भी सियासत तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बकरीद और रक्षाबंधन के त्योहार पर लॉकडाउन से छूट देने की मांग की है। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ईद पर कुर्बानी के लिए और रक्षाबंधन के त्योहार पर भाई बहन से मिलने के लिए भोपाल शहर में लॉकडाउन में छूट दी जानी चाहिए।

ALSO READ: कोरोना साइड इफेक्ट: सार्वजनिक रूप से नहीं मनेगी राखी और बकरीद,एडवाइजरी जारी
गौरतलब है कि राजधानी में बढ़ते कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते सरकार ने आज रात 8 बजे से 10 दिनों के लॉकडाउन का एलान किया है, लॉकडाउन के दौरान ही बकरीद और राखी के त्योहार भी पड़ रहे है।
 
त्योहारों के दौरान लॉकडाउन के सरकार के इस फैसले के विरोध में अब कांग्रेस खुलकर आ गई है। दिग्विजय सिंह से पहले पूर्व मंत्री पीसी शर्मा और कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद सरकार के फैसले का विरोध कर चुके है। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने सरकार से फैसला वापस लेने की मांग करते हुए एक तरह से चुनौती देते हुए कहा कि कुर्बानी तो हार हाल में होगी। इसके साथ उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से सरकार के फैसले का विरोध करने की अपील की है। 
 
सार्वजनिक रूप से नहीं मनेगी राखी और ईद – वहीं दूसरी तरह सरकार ने कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के चलते रक्षाबंधन और ईद-उल-जुहा का त्यौहार सार्वजनिक रूप से नहीं मनाने को लेकर एडवाइजरी जारी कर दी है। चिकित्सा शिक्षा और गैस राहत मंत्री विश्वास सारंग के मुताबिक धर्मगुरुओं से चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया है।
 
सरकार के इस फैसले के बाद राखी और ईद का त्यौहार परिवार के साथ घर पर ही मनाया जा सकेगा। सार्वजनिक स्थलों पर इन्हें मनाने की अनुमति नहीं होगी। यदि कहीं यह त्यौहार मनाया जाता है, तो 5 लोगों से अधिक लोगों की उपस्थिति नहीं रहेगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

EPFO का बड़ा फैसला, इन परिवारों को मिलेंगे 15 लाख रुपए, जानिए कौन होगा हकदार

Maharashtra : सुप्रिया सुले के बयान पर बवाल, मेरा नॉनवेज खाना मेरे पांडुरंग को चलता है, फडणवीस बोले- वारकरी देंगे इसका जवाब

CBI रेड के बाद अनिल अंबानी की बढ़ीं मुसीबतें, अब BOI ने भी खातों को 'फ्रॉड' घोषित किया

Donald Trump का टैरिफ, भारत के बाद ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस, इटली ने अमेरिका को दिया बड़ा झटका

ISRO का पहला एयर ड्रॉप टेस्ट सफल, गगनयान मिशन में कैसे मिलेगी सहायता

सभी देखें

नवीनतम

Weather Updates : देश के कई राज्यों में आसमानी आफत, राजस्थान में अगले 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट, स्कूलों में छुट्टी, हिमाचल में 484 सड़कें बंद

Ganesh Chaturthi 2025 : गणेश चतुर्थी से पहले लालबाग के राजा की पहली झलक आई सामने

निक्की मर्डर केस : आरोपी पति विपिन के पैर में पुलिस ने मारी गोली, सास गिरफ्तार

Kolkata Law College Gangrape : लॉ कॉलेज गैंगरेप कांड में CCTV से चौंकाने वाला खुलासा, मुख्‍य आरोपी के खिलाफ 650 पन्नों की चार्जशीट, एग्जॉस्ट फैन के छेद से रिकॉर्ड किए वीडियो

EPFO का बड़ा फैसला, इन परिवारों को मिलेंगे 15 लाख रुपए, जानिए कौन होगा हकदार

अगला लेख