देशभर में 548 डॉक्टर, नर्स, पराचिकित्सक कोविड-19 से संक्रमित

Webdunia
बुधवार, 6 मई 2020 (16:17 IST)
नई दिल्ली। केंद्र के पास उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस से अब तक देशभर में करीब 548 डॉक्टर, नर्स और पराचिकित्सक संक्रमित हो चुके हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। इन आंकड़ों में फील्ड में काम करने वाले कर्मचारी, वार्डब्वॉय, सफाई कर्मचारी, सुरक्षा गार्ड, लैब अटेंडेंट्स, चपरासी, लॉन्ड्री और रसोईघर के कर्मचारी शामिल नहीं हैं।
ALSO READ: अच्छी खबर : Corona पॉजिटिव 9 दिन की नवजात स्वस्थ होकर लौटी घर, मां ने डॉक्टरों को बताया भगवान
एक आधिकारिक सूत्र के अनुसार यह पता नहीं चला है कि ये डॉक्टर, नर्स और पराचिकित्सा कर्मी कहां से संक्रमण की चपेट में आए? इन आंकड़ों में राज्य तथा केंद्र शासित प्रदेशों में केंद्र तथा राज्य सरकार के अस्पतालों में काम करने वाले डॉक्टर, नर्स तथा पराचिकित्सक शामिल हैं।
 
आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि मामलों की महामारी विज्ञान संबंधी कोई जांच नहीं हुई तो इस बात की कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है कि कितने लोग कार्यस्थल पर बीमारी की चपेट में आए और कितने सामुदायिक रूप से इसकी चपेट में आए। देश में कोविड-19 से संक्रमित पाए गए कई डॉक्टरों की मौत भी हो चुकी है। हालांकि अभी उनकी सटीक संख्या का पता नहीं चला है।
ALSO READ: हॉटस्पॉट बने भोपाल, इंदौर, उज्जैन में पदस्थ होंगे 204 डॉक्टर
अधिकारियों ने बताया कि अभी तक राष्ट्रीय राजधानी में 69 डॉक्टर कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। गौरतलब है कि कोरोना वायरस से बुधवार सुबह तक देशभर में 1,694 लोगों की मौत हो गई और कुल 49,391 लोग संक्रमित पाए गए। इसके अलावा अभी तक 274 नर्स और पराचिकित्सक इस जानलेवा विषाणु से संक्रमित पाए गए हैं।
 
सूत्रों ने बताया कि सफदरजंग अस्पताल में पिछले 2 महीने से अधिक समय में 7 रेजिडेंट डॉक्टरों और 1 प्रोफेसर समेत 13 स्वास्थ्य देखभाल कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। एम्स में अभी तक एक रेजिडेंट डॉक्टर और 5 नर्सों समेत करीब 10 स्वास्थ्य देखभाल कर्मी संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा इस अस्पताल में कुछ सुरक्षागार्ड भी संक्रमित पाए गए हैं।
 
आंकड़ों के अनुसार इसके अलावा केंद्र और दिल्ली सरकार के विभिन्न अस्पतालों में काम कर रहे कई स्वास्थ्यकर्मी भी इस जानलेवा बीमारी से संक्रमित पाए गए हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या टैरिफ पर ढीले पड़े Donald Trump के तेवर, SCO समिट के बाद पोस्ट कर किया बड़ा दावा

E20 Petrol को लेकर क्यों मचा है बवाल, Supreme Court ने क्या कहा, माइलेज और वारंटी को लेकर उद्योग जगत का बयान

Rahul Gandhi : Atom Bomb से बड़ा हाइड्रोजन बम होता है, BJP के लोग तैयार हो जाओ, हाइड्रोजन बम आ रहा है, पटना में दहाड़े राहुल गांधी

SCO Summit : 10 मिनट तक पुतिन कार में करते रहे PM मोदी का इंतजार, जानिए दोनों नेताओं के बीच की सीक्रेट टॉक, क्या ट्रंप के टैरिफ के खिलाफ बना कोई प्लान

अफगानिस्तान में शक्तिशाली भूकंप, 1000 से ज्यादा लोगों की मौत, सैकड़ों घायल

सभी देखें

नवीनतम

Himachal Pradesh 'आपदाग्रस्त' घोषित, मणिमहेश के रास्ते में फंसे 10000 यात्रियों को बचाया, क्या बोले CM सुख्खू

चीन से लौटते ही PM मोदी ने पंजाब के CM मान को लगाया फोन, बाढ़ की ली जानकारी, मदद का आश्वासन दिया

2020 Delhi riots : जेल या आजादी, दिल्ली हाईकोर्ट कल सुनाएगा शरजील इमाम-उमर खालिद पर बड़ा फैसला

GST : गाड़ियां सस्ती होने का इंतजार, Maruti Suzuki, Hyundai, Mahindra और Tata Motors की बिक्री घटी

BRI के विरोध से पाकिस्तान को लगी मिर्ची, SCO में चीन के ड्रीम प्रोजेक्ट के खिलाफ अकेले खड़े रहा भारत

अगला लेख