Hanuman Chalisa

Corona महामारी से लड़ने के लिए DRDO ने बनाए 2 नए उत्पाद

Webdunia
शनिवार, 18 अप्रैल 2020 (00:12 IST)
नई दिल्‍ली। कोरोना वायरस (Corona virus) महामारी के संकट से निपटने के लिए भारत की क्षमता में वृद्धि करते हुए रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 2 और उपकरणों का निर्माण किया है, जिसमें एक ऑटोमेटिक सैनेटाइजर मशीन शामिल है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि अन्य उपकरण एक पराबैंगनी सैनेटाइजेशन बॉक्स है। डीआरडीओ ने एक वक्तव्य में कहा कि कोविड-19 महामारी से लड़ने की दिशा में डीआरडीओ ने अपनी तकनीकी दक्षता और अनुभव से कई उपकरणों का निर्माण किया है और इसी क्रम में सार्वजनिक स्थलों पर संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए दो और उत्पाद बनाए गए हैं।

संगठन ने कहा कि दिल्ली स्थित डीआरडीओ के विस्फोटक एवं पर्यावरण सुरक्षा केंद्र (सीएफईईएस) ने एक ऑटोमेटिक झाग आधारित सैनेटाइजर मशीन बनाई है जिसे छूने की आवश्यकता नहीं होगी।मशीन से अपने आप अल्कोहल आधारित सैनेटाइजर निकलेगा जिसे हाथ पर लगाया जा सकेगा।

इस मशीन का इस्तेमाल कार्यालय परिसरों और इमारतों में प्रवेश करने से पहले किया जा सकेगा।डीआरडीओ की दो अन्य प्रयोगशालाओं के सहयोग से पराबैंगनी प्रकाश से सैनेटाइज करने वाला उपकरण बनाया गया है।इस बक्से के प्रयोग से मोबाइल फोन, टैबलेट, बटुआ, मुद्रा, फाइल के कवर इत्यादि जैसी छोटे सामान को सैनेटाइज किया जा सकेगा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

सभी देखें

नवीनतम

NEET मामले पर भड़के राहुल गांधी, बोले- 22 लाख बच्चों के साथ हुआ धोखा, शिक्षा मंत्री प्रधान दें इस्तीफा...

योगी सरकार की उत्साहवर्धक खेल नीति से 9 वर्षों में प्रदेश बना खेलों की नई ताकत

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में यूपी ने बनाई नई मजबूत पहचान : हरदीप सिंह पुरी

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

योगी सरकार आयुष छात्रों को देगी 3-डी एनाटोमेज टेबल की सुविधा

अगला लेख