Corona Virus : जापानी जहाज में फंसे 138 भारतीय, निकालने के प्रयास तेज

Webdunia
शनिवार, 15 फ़रवरी 2020 (12:05 IST)
टोकियो। जापान स्थित भारतीय दूतावास ने शनिवार को कहा कि वह जापान के तट पर बंधे क्रूज जहाज को पृथक रखे जाने की अवधि खत्म होने पर उसमें सवार सभी भारतीयों को उतारने के प्रयास कर रही है। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि जहाज में मौजूद 3 भारतीयों समेत 218 लोग घातक कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में हैं।
ALSO READ: क्या कोरोनावायरस के मरीजों को गोली मार रही चीनी पुलिस...जानिए वायरल वीडियो का पूरा सच...
जापान के तट पर इस महीने की शुरुआत में पहुंचे इस क्रूज जहाज पर सवार 3,711 लोगों में कुल 138 भारतीय थे। इनमें चालक दल के 132 सदस्य और 6 यात्री शामिल थे।
 
क्रूज से पिछले महीने हांगकांग में उतरे एक यात्री के कोविड-19 (कोरोना वायरस) से संक्रमित होने की पुष्टि होने के कारण जहाज को अलग-थलग रखा गया है। भारतीय दूतावास जापानी अधिकारियों, जहाज प्रबंधन कंपनी और जहाज में सवार भारतीय नागरिकों के साथ संपर्क में है।
 
दूतावास के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि हमने पृथक रखे जाने की अवधि समाप्त होने और कोविड-19 के लिए उनके जांच परीक्षण हक में आने के बाद अपने नागरिकों को जहाज से जल्द से जल्द उतारने के लिए सभी प्रयास जारी रखे हुए हैं।
 
जापानी क्रूज जहाज पर सवार चालक दल के तीसरे भारतीय सदस्य में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है जिससे कोविड-19 से संक्रमित भारतीयों की कुल संख्या 3 हो गई है। दूतावास ने सभी 3 भारतीय नागरिकों से संपर्क किया है जिनमें कोविड-19 की पुष्टि हुई है और फिलहाल इन सभी का इलाज चल रहा है।
 
इसने कहा कि उनकी हालत स्थिर बनी हुई है और उसमें सुधार हो रहा है। दूतावास जहाज पर सवार सभी भारतीय नागरिकों की कुशलता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित जापानी अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है।
 
दूतावास ने जहाज पर मौजूद सभी भारतीय नागरिकों को ई-मेल भेजकर सभी तरह की मदद देने का आश्वासन दिया है। दूतावास ने अपने फेसबुक पेज पर कहा कि उन सभी से जापान सरकार के स्वास्थ्य और अलग रखे जाने के प्रोटोकॉल का पालन करने का भी आग्रह किया गया है।
 
जापानी सरकार ने गुरुवार को घोषणा की थी कि 80 या उससे अधिक उम्र के यात्रियों में कोविड-19 की जांच निगेटिव आने पर उन्हें जहाज से उतरने का विकल्प दिया जाएगा। शुक्रवार को बयान में कहा गया कि कोई भारतीय इस श्रेणी के तहत नहीं आता।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Congress : बूथ से विचाराधारा तक की चुनौतियों पर कांग्रेस का मंथन, क्या होंगे अहमदाबाद अधिवेशन के मुद्दे

पश्चिम बंगाल में रामनवमी की धूम, हाईअलर्ट के बीच जुलूस और शोभायात्राएं, BJP और TMC के नेता हुए शामिल

Waqf amendment bill को लेकर सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका, जानिए क्या की गई मांग

किसान नेता जगजीत डल्लेवाल ने तोड़ा अनशन, केंद्रीय मंत्री शिवराज ने की थी अपील

भाषा विवाद के बीच PM मोदी का बड़ा बयान, DMK को लेकर कही बड़ी बात, स्टालिन पर कसा तंज

सभी देखें

नवीनतम

Gold : सस्ता हुआ सोना, चांदी के भावों में 3000 रुपए की गिरावट, क्या और गिरेंगे भाव

मध्यप्रदेश में OBC को 27 फीसदी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

पटना में राहुल गांधी के जाते ही भिड़े कार्यकर्ता, सांसद अखिलेश ने मारा थप्पड़

Gold Smuggling Case: रान्या राव को लगा बड़ा झटका, 2 अन्य को भी नहीं मिली राहत

UP : नवरात्रि में ऑर्डर की वेज बिरयानी, निकली नॉनवेज, रेस्‍तरां किया सील

अगला लेख