Hanuman Chalisa

बड़ी खबर, चुनाव आयोग ने मतगणना के बाद विजयी जुलूसों पर लगाई रोक

Webdunia
मंगलवार, 27 अप्रैल 2021 (12:15 IST)
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए हैं, वहां पर मतगणना के दौरान या उसके बाद में सभी विजयी जुलूसों पर मंगलवार को प्रतिबंध लगा दिया है।
 
कोरोनावायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए चुनाव आयोग ने यह फैसला लिया गया है। चुनाव के दौरान राजनीतिक दलों द्वारा कोरोना गाइडलाइंस के उल्लंघन को लेकर चुनाव आयोग कई सख्‍त फैसले ले चुका है। 
 
पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में 2 मई को मतगणना होगी। पश्चिम बंगाल में 29 अप्रैल को 8वें और अंतिम चरण के लिए वोट डाले जाएंगे जबकि असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में वोट डाले जा चुके हैं।
उल्लेखनीय है कि मद्रास उच्च न्यायालय द्वारा निर्वाचन आयोग की तीखी आलोचना करते हुए उसे देश में कोरोनावायरस की दूसरी लहर के लिए अकेले जिम्मेदार ठहराया था।
 
अदालत ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के खिलाफ हत्या के आरोपों में भी मामला दर्ज किया जा सकता है। अदालत ने कहा कि निर्वाचन आयोग ने राजनीतिक दलों को रैलियां और सभाएं करने की अनुमति देकर महामारी को फैलने का मौका दिया।

इस पर चुनाव आयोग से जुड़े सूत्रों ने कहा कि आयोग ने पहले बिहार में और फिर 4 राज्यों एवं 1 केंद्रशासित प्रदेश में चुनाव के दौरान कोविड-19 से बचाव सुनिश्चित करने के लिए सावधानीपूर्वक कदम उठाए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'हम पाकिस्तान का हिस्सा नहीं', PoK में प्रदर्शनकारियों का ऐलान, आखिरी अल्टीमेटम से उड़ी शाहबाज और मुनीर की नींद

ITR, Aadhaar, Passport, EPFO के साथ ही 1 जुलाई से बदलेंगे 6 नियम, आप पर क्या होगा असर, जरूर पढ़ें

सिया के प्रेमी चेतन का होगा गेट एनालिसिस, आखिर क्या होता है यह टेस्ट और इस मामले में क्यों जरूरी है?

यूरोप में 43 डिग्री सेल्सियस और भारत में 43 डिग्री सेल्सियस एक जैसे क्यों नहीं लगते? जानिए गर्मी का असली विज्ञान

OnePlus Nord N6 5G लॉन्च, 19,999 रुपए में 8,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

नवीनतम

2026 की सबसे डिमांडिंग नौकरियां! अगर सीख लीं ये 3 स्किल्स, तो कंपनियां देंगी 30 लाख रुपए तक का पैकेज!

Live : दौसा और उन्नाव में 2 भीषण सड़क हादसे, 13 लोगों की मौत

अयोध्या में बनने वाली मस्जिद का क्या हाल है?

यूपी में विकास के नए कीर्तिमान, 3 महीने में दी 62 हजार करोड़ से अधिक की 5551 परियोजनाओं की सौगात

1 जुलाई से आपकी जेब पर बड़ा असर: UPI से मिलेगा PF, क्रेडिट कार्ड के नियम बदलें, जानिए 10 बड़े बदलाव

अगला लेख