Hanuman Chalisa

तमिलनाडु में मास्क हुआ अनिवार्य, उल्लंघन पर लगेगा 500 रुपए जुर्माना

Webdunia
शुक्रवार, 22 अप्रैल 2022 (15:14 IST)
चेन्नई। कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के बढ़ते मामलों और स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का पालन करने में लोगों को दी गई ढिलाई के बीच तमिलनाडु सरकार ने शुक्रवार को फेस मास्क नहीं पहनने वालों पर फिर से जुर्माना लगाना शुरू कर दिया। स्टालिन सरकार ने संबंधित विभागों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि राज्य में इस नियम का सख्ती से पालन किया जाए।

मुख्य स्वास्थ्य सचिव जे राधाकृष्णन ने कहा कि जनता से 500 रुपए का जुर्माना वसूलने का निर्णय कोविड-19 दिशानिर्देशों का पालन करने में लोगों के बीच दिखाई गई ढिलाई की पृष्ठभूमि में था। उन्होंने कहा, हमने स्थानीय प्रशासन, स्वास्थ्य और पुलिस विभाग के अधिकारियों को उन लोगों से जुर्माना वसूलने का निर्देश दिया है, जो सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क के नजर आएंगे।

पिछले दिनों कोविड की दर में गिरावट के बाद, राज्य में कुछ दिनों से नए व सक्रिय मामलों में वृद्धि हुई है। गुरुवार को राज्य में कोरोनावायरस संक्रमण के 39 नए मामले देखे गए। राधाकृष्णन ने कहा कि इन दिनों लोगों को सार्वजनिक रूप से फेस मास्क पहने नहीं देखा जा रहा था।

उन्होंने कहा, वे महानगरीय बस या सार्वजनिक स्थान पर यात्रा कर रहे होंगे, लेकिन उन्हें मास्क पहने नहीं देखा जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिला प्रशासन को मास्क नहीं पहनने पर जनता से 500 रुपए का जुर्माना वसूलने का निर्देश दिया है और लोगों से सरकार द्वारा निर्धारित कोविड रोकथाम दिशानिर्देशों का पालन करने की अपील की है।

राधाकृष्णन और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी यहां भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास के परिसर का निरीक्षण कर रहे थे, जहां गुरुवार को कोरोनोवायरस के 12 नए मामले सामने आए थे।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cockroach Janta Party ने क्यों बनाया नया इंस्टाग्राम अकाउंट, क्या बोले अभिजीत दिपके

Maruti : महंगी होंगी मारुति की कारें, 30 हजार रुपए तक बढ़ सकती है कीमत, 1 जून से बढ़ेंगे दाम

मैं जॉर्जिया हूं... जानिए कितनी संपत्ति है इटली की PM मेलोनी की?

भारत क्यों नहीं आना चाहते Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दिपके, किस बात का सता रहा है डर

कौन है 'सीक्रेट किलर', जो भारत के दु‍श्मनों का बन रहा काल, 25 से ज्यादा आतंकियों को किया ढेर

सभी देखें

नवीनतम

भीषण गर्मी पर CM योगी अलर्ट, अस्पताल, बिजली और राहत व्यवस्था पर सख्त निगरानी के निर्देश

Top News 22 May: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा भोजशाला विवाद; इजराइल को बचाने के चक्कर में खाली हुआ अमेरिका का मिसाइल भंडार

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा भोजशाला विवाद, मुस्लिम पक्ष ने हाईकोर्ट के फैसले को दी चुनौती

बकरीद से पहले शुभेंदु सरकार के नोटिफिकेशन पर रोक लगाने से कलकत्ता हाईकोर्ट का इनकार, जानिए कोर्ट ने क्या कहा

MP बनेगा देश की ‘मिल्क कैपिटल’, CM डॉ. मोहन यादव बोले- डेयरी सेक्टर में बड़ी छलांग को तैयार मध्यप्रदेश

अगला लेख