Hanuman Chalisa

शर्तों के साथ कोरोना मृतकों के अंतिम संस्कार में शामिल हो सकेंगे परिजन

Webdunia
शनिवार, 25 जुलाई 2020 (16:22 IST)
अजमेर। राजस्थान में अजमेर जिले के कोरोना संक्रमित मृतकों का अंतिम संस्कार अब उनके परिजन ही कर सकेंगे लेकिन उन्हें इसके लिए जारी गाइडलाइन की पालना करनी होगी। पुष्ट जानकारी के मुताबिक जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने इस बावत आदेश जारी कर संक्रमित शवों का दाह-संस्कार परिजनों के जरिए किए जाने के रास्ते खोल दिए है लेकिन इसके लिए 5-6 सूत्रीय प्रोटोकॉल नियम प्रभावी रहेंगे जिसकी परिजनों को पालना करनी होगी।
ALSO READ: Ground Report : लॉकडाउन के पहले दिन ही CM शिवराज के कोरोना पॉजिटिव होने से मचा हड़कंप,सख्त प्रशासन,हर तरफ पसरा सन्नाटा
नियमों में अंतिम संस्कार के दौरान परिवार के केवल 5 लोग उपस्थित रह सकेंगे, सभी को पीपीई किट पहनना अनिवार्य होगा, परिजन शव को अस्पताल अथवा निजी आवास से सीधे श्मशान स्थल ले जा सकेंगे, शव को पीपीई किट से बाहर नहीं निकाला जा सकेगा, अंतिम क्रिया के बाद सभी का सैनिटाइज होना तथा वाहनों का भी सैनिटाइज होना अनिवार्य होगा तथा इसके 30 मिनट बाद विसर्जन संभव हो सकेगा।

इससे पहले मृतक की राख के कलश को टैगयुक्त शमशान स्थल पर ही छोड़ना होगा। इस संपूर्ण प्रक्रिया पर निगरानी के लिए नगर निगम के 2 कर्मचारी साथ रहेंगे। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

सभी देखें

नवीनतम

NEET मामले पर भड़के राहुल गांधी, बोले- 22 लाख बच्चों के साथ हुआ धोखा, शिक्षा मंत्री प्रधान दें इस्तीफा...

योगी सरकार की उत्साहवर्धक खेल नीति से 9 वर्षों में प्रदेश बना खेलों की नई ताकत

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में यूपी ने बनाई नई मजबूत पहचान : हरदीप सिंह पुरी

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

योगी सरकार आयुष छात्रों को देगी 3-डी एनाटोमेज टेबल की सुविधा

अगला लेख