Hanuman Chalisa

सिर्फ 500 रुपए में हो सकेगी Covid-19 की जांच! आधे घंटे में आ जाएगा रिजल्ट

Webdunia
मंगलवार, 22 सितम्बर 2020 (20:38 IST)
नई दिल्ली। अब कोरोना वायरस (Coronavirus) की जांच का रिजल्‍ट आधे घंटे में आ जाएगा। टाटा ग्रुप ने CSIR के साथ मिलकर खास तरह की किट का निर्माण किया है, जो सिर्फ 500 रुपए में कोविड-19 (Covid 19) का रिजल्ट दे देगी। इस किट का नाम Feluda (फेलूदा) है।
ALSO READ: COVID-19 पाबंदियों के उल्लंघन पर MNS के 4 नेता गिरफ्तार, मास्क नहीं पहनने पर राज ठाकरे पर लगा जुर्माना
इस तकनीक को सीएसआईआर-आईजीआईबी (इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक्स एंड इंटीग्रेटिव बायोलॉजी) द्वारा विकसित किया गया है। वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) ने कहा कि भारतीय औषधि महानियंत्रक (Controller General of Indian Medicine) ने टाटा सीआरआईएसपीआर (क्लस्टर्ड रेगुलरली इन्टरस्पेस्ड शॉर्ट पालिंड्रोमिक रिपीट्स) कोविड-19 जांच 'फेलूूदा' के व्यावसायिक लॉन्च को मंजूरी दे दी है। फेलूदा किट का प्रयोग अब सार्वजनिक तौर पर भी किया जा सकेगा। 
स्वदेशी तकनीक :  इस जांच में सार्स-कोव-2 वायरस के जीनोमिक अनुक्रम का पता लगाने के लिए एक स्वदेशी रूप से विकसित, अत्याधुनिक सीआरआईएसपीआर तकनीक का उपयोग किया गया है।
ALSO READ: Fact Check: क्या मोदी सरकार स्कूल और कॉलेजों के सभी छात्रों को फीस भरने के लिए दे रही 11000 रुपए? जानिए सच
टाटा सीआरआईएसपीआर जांच की सटीकता का स्तर पारंपरिक  आरटी-पीसीआर जांच जितना ही है, लेकिन यह कम समय, कम लागत में परिणाम देती है और इसका इस्तेमाल भी आसान है। फेलूदा नाम में एक और खास बात है कि यह सत्यजीत रे की फिल्मों का एक किरदार रहा है और कई कहानियों का हिस्सा भी है।  
 
अभी तक कोरोना टेस्ट के लिए क्यू-पीसीआर मशीन का उपयोग किया जा रहा है। यह महंगी होने के साथ इसमें रिपोर्ट आने में भी समय लगा है। अगर कोरोना संक्रमण की पहचान जल्दी हो जाए तो इस पर काबू पाया जा सकता है। (Symbolic photo) (इनपुट भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Electric scooter खरीदने से पहले जान लें कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? रेंज, चार्जिंग और लाइफ में कितना फर्क और कैसे करें चेक

सिया गोयल का वो खौफनाक कबूलनामा और बेकरी-ड्राई फ्रूट्स वाले इश्क की इनसाइड स्टोरी!

जमीन के मामले पर बीजेपी का कांग्रेस पर काउंटर अटैक, खडगे परिवार पर लगाए जमीन घोटाला का आरोप

Boss Scam Alert: WhatsApp पर आए ऐसा मैसेज तो भूलकर भी न खोलें फाइल, खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

Mumbai Rain : मुंबई में मानसून का तांडव, 24 घंटे में 340 मिमी बारिश, सड़कें डूबीं, ट्रेनें प्रभावित, IMD ने जारी की चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

अमरनाथ यात्रा 2026 : कश्‍मीर पुलिस का प्रोजेक्ट हाक आई, बाज की आंख से 360 डिग्री निगरानी

उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, राशन कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी, एकसाथ मिलेगा 3 महीने का राशन

60 सेकेंड में 2 भीषण भूकंप: वेनेजुएला के कई शहर मलबे में तब्दील, हजारों के दबे होने की आशंका!

राम मंदिर पर स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान से बवाल, महामंडलेश्वर ने 5 लाख इनाम का किया ऐलान

अगला लेख