Corona से जंग, इमरजेंसी सेवा में लगे लोगों को नेशनल हाईवे पर नहीं लगेगा टोल

Webdunia
गुरुवार, 26 मार्च 2020 (07:50 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि आपात सेवाओं के काम में लगे लोगों का काम आसान करने के लिए देश में अस्थायी तौर पर राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल नहीं लिया जाएगा।
 
केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'कोविड-19 को देखते हुए आदेश दिया जाता है कि देश के सभी टोल प्लाजा पर टोल लेने का काम बंद किया जाए। इससे आपात सेवाओं के काम में लगे लोगों को जरूरी समय बचाने में मदद मिलेगी।'
 
मंत्री ने कहा कि सड़कों का प्रबंधन और टोल प्लाजा पर आपात संसाधन की मौजूदगी पहले की तरह ही रहेगी। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को सलाह दी थी कि वह देशव्यापी बंद के संबंध में गृह मंत्रालय के आदेश का पालन करें। उन्होंने कहा कि मौजूदा स्थिति को ‘अप्रत्याशित घटना’ के रूप में देखा जा सकता है।
 
उल्लेखनीय है कि कोरोना के कहर को देखते हुए पूरे भारत में भी 21 दिनों के लिए लॉकडाउन घोषित किया है। सरकार ने गाइडलाइंस जारी कर कुछ सेवाओं को आपात सेवाएं घोषित किया है। खाद्यान्न, सब्जी, दूध जैसी रोजमर्रा की चीजे उपलब्ध कराने के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप का दर्द, लगता है हमने भारत और रूस को खो दिया

भारत की पहली टेस्ला कार के मालिक बने महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक, क्या है इसमें खास

भारतीय छात्रों के पसंदीदा बने ये देश, अमेरिका में क्‍यों घट रही है रुचि?

भारत के लिए कौन सबसे बड़ी चुनौती, चीन या पाकिस्तान, CDS अनिल चौहान ने चेताया

अमेरिका के साथ रिश्ते तो चाहता है भारत, पीटर नवारो का बयान मंजूर नहीं

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली की अदालत का अहम फैसला, व्यभिचार में रह रही पत्नी गुजारा भत्ते की हकदार नहीं

भारत ने पाकिस्तान पर दिखाई मानवता, साझा किए बाढ़ से जुड़े आंकड़े

दुष्टों का संहार करके ही सुरक्षित रह सकता है राष्ट्र : योगी आदित्यनाथ

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को अस्पताल में भर्ती कराया गया

इंदौर में 6 सितंबर को स्‍कूलों में रहेगा अवकाश, भारी बारिश के चलते कलेक्‍टर ने जारी किया आदेश

अगला लेख