Coronavirus: पहले दिन 3 लाख से अधिक बच्चों ने ली वैक्सीन टीके की खुराक

Webdunia
गुरुवार, 17 मार्च 2022 (11:25 IST)
नई दिल्ली, भारत में 12 से 14 वर्ष की आयु के तीन लाख से अधिक बच्चों ने कोविड-19 रोधी टीके की अपनी पहली खुराक ले ली और इसी के साथ ही देशभर में अब तक टीके की 180.80 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

देश में 12-14 वर्ष के आयु वर्ग के लिए कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान बुधवार को शुरू हुआ। इस आयु वर्ग को बायोलॉजिकल-ई का कोर्बेवैक्स टीका दिया जा रहा है और इसकी दो खुराकें 28 दिनों के अंतराल में दी जाएगी।

देश में एक मार्च 2021 तक की स्थिति के अनुसार, 12 और 13 साल की आयु के 4.7 करोड़ बच्चे हैं। कोविड-19 रोधी टीके की 2.15 करोड़ से अधिक एहतियाती खुराकें स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों और अग्रिम मोर्चे के कर्मियों तथा 60 साल या उससे अधिक आयु के लोगों को दी गईं।

अब 60 साल और उससे अधिक आयु के लोगों को एहतियाती खुराक दी जा सकती है और कोविड रोधी टीके की दूसरी खुराक देने की तारीख से नौ महीने पूरे होने के आधार पर यह एहतियाती खुराक दी जाएगी।
 
देशभर में टीकाकरण अभियान 16 जनवरी 2021 को शुरू हुआ था और सबसे पहले स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों को टीके की खुराक दी गयी थी।

भारत ने पिछले साल एक अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया था। इसके बाद सरकार ने पिछले साल एक मई से 18 साल से अधिक आयु के सभी लोगों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra : महाराष्ट्र विधानसभा में क्यों चले लात-जूते, पढ़िए क्या है पूरा मामला, video

शिक्षक, साहित्यकार डॉ. रामकृष्ण सिंगी का निधन, अंत्येष्टि शुक्रवार को

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भोपाल में एमपी नगर में धंसी सड़क, 10 फीट का गड्डा, पटवारी ने कसा तंज

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

अगला लेख