Corona Vaccination : पहले दिन यूपी में लगे सर्वाधिक कोरोनावायरस के टीके, तीसरे नंबर पर महाराष्‍ट्र

Webdunia
रविवार, 17 जनवरी 2021 (14:18 IST)
नई दिल्ली। देशभर में कोरोना टीकाकरण मुहिम के पहले दिन 1.91 लाख लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया गया, जिनमें से सर्वाधिक 21,291 लोगों ने उत्तर प्रदेश में टीका लगवाया। दूसरे नंबर पर आंध्रप्रदेश और तीसरे नंबर पर महाराष्‍ट्र रहे।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना वायरस से संक्रमित कुल 2,08,826 लोग उपचाराधीन हैं। इनमें से सर्वाधिक लोग केरल में है। केरल में 68,633, महाराष्ट्र में 53,163, उत्तर प्रदेश में 9,162, कर्नाटक में 8,713, पश्चिम बंगाल में 7,151 और तमिलनाडु में 6,128 संक्रमित लोगों का उपचार चल रहा है।
 
देश में संक्रमण के एक करोड़ से अधिक मामले सामने आने और 1.5 लाख से अधिक लोगों की मौत के बाद भारत ने कोविड-19 के खात्मे के लिए शुरुआती कदम बढ़ाते हुए देशभर में चिकित्सकीय केंद्रों पर कोविशील्ड और कोवैक्सीन के टीके लगाने आरंभ कर दिए हैं।
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीकाकरण अभियान की शुरुआत की और लोगों को कहा कि वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों के ‘मेड इन इंडिया’ टीकों की सुरक्षा के प्रति आश्वस्त होने के बाद ही इसके उपयोग की अनुमति दी गई है। उन्होंने लोगों से दुष्प्रचार और अफवाहों से बचने की अपील की।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक 21,291 लोगों को टीका लगाया गया। इसके बाद आंध्र प्रदेश में 18,412, महाराष्ट्र में 18,328, बिहार में 18,169, ओडिशा में 13,746, कर्नाटक में 13,594, गुजरात में 10,787, राजस्थान में 9,279, पश्चिम बंगाल में 9,730, मध्य प्रदेश में 9,219 और केरल में 8,062 लोगों को टीका लगाया गया।
 
इसके अलावा, टीकाकरण के पहले दिन छत्तीसगढ़ में 5,592, हरियाणा में 5,589, दिल्ली में 4,319, तेलंगाना में 3,653, असम में 3,528, झारखंड में 3,096, उत्तराखंड में 2,276, जम्मू-कश्मीर में 2,044, हिमाचल प्रदेश में 1,517 और पंजाब में 1,319 लोगों को टीका लगाया गया।
 
टीकाकरण के पहले दिन मणिपुर में 585, नगालैंड में 561, मेघालय में 509, गोवा में 426, त्रिपुरा में 355, मिजोरम में 314, पुडुचेरी में 274, चंडीगढ़ में 265, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 225, सिक्किम में 120, दादरा एवं नगर हवेली में 80, लद्दाख में 79, दमन और दीव में 43 तथा लक्षद्वीप में 21 लोगों ने टीका लगवाया।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पहले दिन टीकाकरण के 3,352 सत्र आयोजित किए गए और 1,91,181 लाभार्थियों को टीका लगाया गया।
 
जिन 11 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में कोविशील्ड और कोवैक्सीन दोनों के टीके लगाए गए, उनमें असम (65 सेशन), बिहार (301 सेशन), दिल्ली (81 सेशन), हरियाणा (77 सेशन), कर्नाटक (242 सेशन), महाराष्ट्र (285 सेशन), ओडिशा (161 सेशन), राजस्थान (167 सेशन) तमिलनाडु (160 सेशन), तेलंगाना (14 सेशन) और उत्तर प्रदेश (317 सेशन) शामिल हैं। (भाषा)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

LAC पर बलों की तैनाती असामान्य, सुरक्षा की अनदेखी नही, चीन के साथ सीमा विवाद पर जयशंकर

राहुल गांधी की डिबेट की चुनौती को BJP ने स्वीकारा, इस नेता का दिया नाम

चुनाव में BJP का समर्थन करेंगे बाहुबली धनंजय सिंह, जौनपुर से BSP ने काट दिया था पत्नी का टिकट

Lok Sabha election 2024 : PM मोदी या राहुल गांधी, दोनों में से कौन है ज्यादा अमीर, जानिए संपत्ति

PM मोदी के सामने चुनाव लड़ने के लिए देशभर से आ रहे हैं लोग, श्याम रंगीला को नहीं मिला नामांकन

Krishi Startup : 9 साल में 7000 से ज्‍यादा हुई कृषि स्टार्टअप की संख्या, FAIFA रिपोर्ट में हुआ खुलासा

महाराष्ट्र में PM मोदी बोले- बजट का 15% अल्पसंख्यकों पर खर्च करना चाहती थी कांग्रेस

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

अगला लेख