COVID-19 : ब्रिटेन में फंसे 326 भारतीय नागरिकों का पहला समूह मुंबई पहुंचा

Webdunia
रविवार, 10 मई 2020 (10:10 IST)
मुंबई। कोरोना वायरस (Corona virus) कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए दुनियाभर में लगी यात्रा पाबंदियों के कारण ब्रिटेन में फंसे 326 भारतीय नागरिकों का पहला समूह लंदन से शनिवार देर रात यहां पहुंचा।

एक सूत्र ने बताया कि एयर इंडिया का बोइंग 777 विमान शनिवार को लंदन से रवाना हुआ और 326 भारतीयों को लेकर देर रात करीब डेढ़ बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (सीएसएमआईए) उतरा।

विमान में सवार एक यात्री ने ट्वीट किया, पहला विमान मुंबई उतरा और क्रू सदस्यों का यात्रियों के साथ बहुत कम संपर्क रहा। सीट पर पहले ही रखे नाश्ते और भोजन के साथ रक्षात्मक किट भी दी गई। अब पृथक-वास का वक्त है।एक अन्य यात्री ने ट्वीट किया, ब्रिटेन से सुरक्षित मुंबई पहुंच गया।

एयर इंडिया, लंदन में भारतीय उच्चायोग, नेशनल इंडियन स्टूडेंट्स एंड एलुमनी यूनियन ब्रिटेन और भारत के विदेश मंत्रालय का बहुत-बहुत शुक्रिया।हवाईअड्डे के अधिकारियों ने शनिवार को एक बयान में बताया कि यहां पहुंच रहे जिन यात्रियों में बीमारी के लक्षण होंगे, उन्हें पृथक केंद्र ले जाया जाएगा।

बयान में बताया गया है कि मुंबई में रहने वाले उन यात्रियों को होटलों जैसे पृथक केंद्रों में ले जाया जाएगा, जिनमें बीमारी के लक्षण नहीं दिख रहे हैं, जबकि शहर के बाहर के लोगों को उनके जिला मुख्यालयों तक ले जाने की व्यवस्था की जाएगी।  (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर क्यों है भारत? क्या मोदी-ट्रंप की दोस्ती का वक्त पूरा हो गया है?

डोनाल्ड ट्रंप को करना पड़ सकती है PM मोदी से बात, क्यों बोले अमेरिकी विशेषज्ञ

शशि थरूर ने फिर कही कांग्रेस को चुभने वाली बात, डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ को लेकर क्या बोले

देश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण में कितनी होगी बारिश, IMD ने जताया यह अनुमान

मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बरी होने पर रोई उमा भारती, कहा दिग्विजय ने रची भगवा आतंकवाद की झूठी थ्योरी

सभी देखें

नवीनतम

इमरान खान को बड़ा झटका, PTI के सांसदों समेत 166 नेताओं को कोर्ट ने सुनाई सजा

उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर आया बड़ा अपडेट, भारत निर्वाचन आयोग ने क्या कहा

'रमी गेम' विवाद के बाद फडणवीस सरकार का बड़ा एक्‍शन, मंत्री माणिकराव कोकाटे से छीना कृषि विभाग

Malegaon blast case : मोहन भागवत को लेकर मालेगांव ब्लास्ट केस के तत्कालीन ATS अधिकारी महबूब मुजावर का बड़ा खुलासा

2020 से अब तक कितने विदेशियों को जारी किए ई-वीजा, सरकार ने संसद में दिया यह जवाब

अगला लेख