COVID-19 : हवाई अड्डे पर 74 दिन फंसे रहने के बाद फुटबॉलर को भेजा होटल

Webdunia
रविवार, 7 जून 2020 (09:48 IST)
मुंबई। लॉकडाउन के चलते 74 दिन तक मुंबई हवाई अड्डे पर फंसे रहे घाना के फुटबॉलर रैंडी जुआन मुलर को होटल भेज दिया गया है। अब वे उड़ान सेवाएं शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं ताकि अपने देश वापस जा सकें।

मुलर केरल में एक क्लब के लिए खेलने भारत आए थे। उन्होंने मदद के लिए शनिवार को महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे और युवा सेना के पदाधिकारी राहुल कनाल को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, धन्यवाद आदित्य ठाकरे, राहुल कनाल। आपका बहुत-बहुत शुक्रिया।

केरल के एक क्लब के लिए खेलने आए मुलर को केन्या एयरवेज के विमान से अपने देश वापस जाना था, लेकिन लॉकडाउन लागू होने के बाद वे मुंबई हवाई अड्डे पर ही फंस गए।

कनाल ने कहा, वे हवाई अड्डे के आकर्षक कृत्रिम उद्यानों में अपना समय बिताते थे और किसी तरह स्टाल से खाना खरीदते थे। अपना समय हवाई अड्डे के कर्मचारियों के साथ गुजारते थे। मुलर ने मुझे बताया कि हवाई अड्डे के कर्मचारियों ने उनकी बहुत मदद की।
एक ट्विटर यूजर ने फुटबॉलर की दुर्दशा की ओर आदित्य ठाकरे का ध्यान दिलाया। तब कनाल ने उन्हें एक होटल पहुंचाने में मदद की।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

MP में छेड़छाड़ को लेकर दलित दंपति से मारपीट, जूतों की माला पहनाई, 10 लोगों के खिलाफ FIR

AAP नेताओं ने कभी निर्भया के लिए न्याय मांगा था, आज एक आरोपी का समर्थन कर रहे : स्वाति मालीवाल

पीएम मोदी का राहुल गांधी पर तंज, ऐसा तो 8 साल का बच्चा भी नहीं करता

होटल में आग लगने से महिला फिजियोथेरेपिस्ट की मौत, इंजीनियर की हालत नाजुक

AI के बेहतर इस्तेमाल से मूल्य सृजन होगा, रोजगार बढ़ेगा : Red Hat सीईओ

अगला लेख