Hanuman Chalisa

Corona virus: भारत ने फ्रांस, जर्मनी और स्पेन के नागरिकों का वीजा अस्थायी रूप से रद्द किया

Webdunia
बुधवार, 11 मार्च 2020 (07:32 IST)
नई दिल्ली। विश्वभर में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामलों में वृद्धि के बीच भारत ने मंगलवार को 3 और देशों के नागरिकों के देश में प्रवेश पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है। इसमें फ्रांस जर्मनी और स्पेन शामिल हैं। फ्रांस, जर्मनी और स्पेन से आने वाले उन नागरिकों के नियमित एवं ई-वीजा पर रोक लगा दी गई है जिन्होंने अभी तक भारत में प्रवेश नहीं किया है।
ALSO READ: Corona Virus live updates : कर्नाटक में मिले 3 और कोरोना पॉजिटिव
इमिग्रेशन ब्यूरो की तरफ से मंगलवार देर रात को जारी एक अधिसूचना में कहा गया है कि भारत में अब तक प्रवेश नहीं करने वाले फ्रांस, जर्मनी और स्पेन के ऐसे नागरिक जिनका नियमित और ई-वीजा अब तक जारी हो चुका है, उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।
 
6 अन्य देशों की यात्रा करने से बचें भारतीय : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को लोगों से कहा है कि वे चीन, इटली, ईरान, रिपब्लिक ऑफ कोरिया, जापान, फ्रांस, स्पेन और जर्मनी की यात्रा करने से बचें।
ALSO READ: Corona Virus को लेकर दिल्ली मेट्रो सतर्क, DMRC ने उठाया बड़ा कदम
मंत्रालय ने लोगों से यह भी कहा है कि कोरोना वायरस के प्रसार को देखते हुए वे इन देशों में अनावश्यक यात्रा करने से बचें। इसके अतिरिक्त एक अन्य परामर्श में कहा गया है कि इटली और दक्षिण कोरिया से आने वाले यात्रियों के लिए कोविड-19 निगेटिव प्रमाण पत्र अनिवार्य कर दिया गया है। यह कदम अस्थायी तौर उठाया गया है और 10 मार्च की आधी रात से यह प्रभावी होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

योगी सरकार का मेगा प्लान, नेपाल बॉर्डर से बुंदेलखंड तक दौड़ेगा नार्थ-साउथ कॉरिडोर

‘जनता दर्शन’ में आए हर फरियादी से मिले CM योगी, कहा- समस्याओं का होगा समाधान

मुख्यमंत्री ने राज्य कर विभाग की समीक्षा की, कहा- ईमानदार व्यापारियों को मिले सुविधा और सम्मान

योगी सरकार का बड़ा रिकॉर्ड, यूपी में बने 19 हजार से ज्यादा अमृत सरोवर, ग्रामीण रोजगार को मिला बढ़ावा

अगला लेख