Hanuman Chalisa

प्रवासी मजदूरों को वापस लाने के लिए शिवराज के पूर्व मंत्री ने सोनू सूद से मांगी मदद, कांग्रेस ने कसा तंज

विकास सिंह
बुधवार, 3 जून 2020 (13:18 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में प्रवासी मजदूरों को प्रदेश में वापस लाने के शिवराज सरकार के दावे पर खुद उन्हीं के पार्टी के वरिष्ठ नेता ने सवाल खड़े कर दिए है। दरअसल शिवराज सरकार में मंत्री पद के प्रबल दावेदार और रीवा से सीनियर भाजपा विधायक राजेंद्र शुक्ल ने मुंबई में फंसे रीवा और सतना के प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए फिल्म अभिनेता सोनू सूद से मदद मांगना अब भाजपा पर भारी पड़ रहा है।   

पूर्वी मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने ट्वीट कर मुंबई में फंसे रीवा और सतना के निवासियों की सूची भेजी थी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि “सोनू सूद जी ये रीवा/सतना मप्र निवासी काफी दिनों से मुंबई में फंसे हुए है और अभी तक वापस नहीं पहुंच पाए हैं। कृपया इनको वापस लाने में हमारी मदद करें”।

राजेंद्र शुक्ल के मदद मांगने के इस ट्वीट का जवाब देते हुए अभिनेता सोनू सूद ने लिखा कि “सर अब कोई भी नहीं फंसेगा। आपके प्रवासी भाई कल आपके पास भेज देंगे सर। कभी एमपी आया तो पोहा जरूर खिलाना”।

वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता के प्रवासी मजदूरों को वापस लाने के लिए सोनू सूद से मदद मांगने पर कांग्रेस को बैठे बिठाएं सरकार को घेरने का मौका हाथ लग गया है। कांग्रेस के सीनियर नेता अरुण यादव ने ट्वीट कर लिखा कि मध्यप्रदेश की कड़वी सच्चाई को उजागर करता राजेंद्र शुक्ल जी का ये ट्वीट। शिवराज जी देख लीजिए पूर्व मंत्री औऱ वर्तमान रीवास से भाजपा विधायक को आपकी सरकार पर भरोसा नहीं रहा तो उन्हें मुंबई में फंसे प्रवासी मजदूरों के लिए मजबूरी मे एक्टर सोनू सूद से मदद लेना पड़ रही है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

Iran US peace : ईरान-अमेरिका शांति समझौते पर बड़ा विवाद, ट्रंप प्रशासन ने ईरानी मीडिया की रिपोर्ट को बताया फर्जी

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

अगला लेख