Hanuman Chalisa

कोरोना योद्धा बना नौसेना का पूर्व कमांडर, 14 घंटे तक पैदल चलकर आदिवासी परिवारों तक पहुंचाई सहायता

Webdunia
मंगलवार, 12 मई 2020 (08:19 IST)
चेन्नई। भारतीय नौसेना के अवकाश प्राप्त लेफ्टिनेंट कमांडर सत्या ने तमिलनाडु के वेस्टर्न घाट के कठिन पहाड़ी रास्तों पर अप्रैल में 14 घंटे चलकर आदिवासी समुदाय के 230 परिवारों को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति कराई थी। वे ऐसे अकेले 'योद्धा' नही हैं, जो सभी कठिनाइयों का सामना करते हुए लॉकडाउन के दौरान आवश्यक चीजों के लिए संघर्षरत आदिवासी परिवारों, फंसे ट्रक चालकों और गरीब परिवारों को भोजन मुहैया करा रहे है।
 
वे 'आर्मर ऑफ केयर' का हिस्सा हैं, जो स्वयंसेवकों का एक समूह है जिसमें पूर्व सैन्य अधिकारी, डॉक्टर एवं युवा नागरिक शामिल हैं। देश में कोरोना वायरस महामारी के कारण 25 मार्च से जारी लॉकडाउन के कारण फंसे लोगों को भोजन आपूर्ति के लिए एक टीम के रूप में काम किया है। सत्या ने 1 टन राशन आदिवासी परिवारों तक पहुंचाने में मदद की जिससे उन्हें इस कठिन समय में जीवन-यापन का सहारा मिला।
 
आर्मर ऑफ केयर (एओसी) ने बताया कि कोयंबटूर स्थित इस समूह को जैसे ही यह जानकारी मिली कि आदिवासी परिवार खाद्य सामग्रियों के लिए संघर्ष कर रहे हैं और जीवन-यापन करने में कठिनाई हो रही है, उनके सदस्य तुरंत सक्रिय हो गए और चावल तथा अन्य आवश्यक वस्तुएं पहुंचाने का प्रबंध किया। एओसी ने 11 गांवों के करीब 200 परिवारों तक यह सहायता पहुंचाई। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

देवास पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा एक्शन, SDM, SDOP सहित नायब तहसीलदार सस्पेंड

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, भारतीय समुदाय को किया संबोधित, जानिए संबोधन की 10 बड़ी बातें...

राम मंदिर के तर्ज पर भोजशाला में बनेगा भव्य मंदिर?, राम मंदिर के शिल्पकार चंद्रक्रांत सोमपुरा डिजाइन करने को तैयार

अगला लेख