Hanuman Chalisa

आज से शुरू होंगी 15 स्पेशल ट्रेनें, मात्र 20 मिनट में बिक गए हावड़ा-दिल्ली ट्रेन के सभी टिकट

Webdunia
मंगलवार, 12 मई 2020 (08:07 IST)
नई दिल्ली। आईआरसीटीसी ने अपनी वेबसाइट पर सोमवार शाम छह बजे के बाद, 12 मई से चलने वाली विशेष ट्रेनों के लिए बुकिंग शुरू की और हावड़ा-नई दिल्ली मार्ग की ट्रेन के एसी-1 और एसी-3 की सभी टिकट 10 मिनट के भीतर बिक गईं और सभी सीट 20 मिनट में आरक्षित हो गईं।
 
टिकटों की बुकिंग पहले शाम 4 बजे से शुरू होनी थी, लेकिन कुछ तकनीकी दिक्कत के कारण उसमें देरी हुई। शाम करीब 4:45 बजे आईआरसीटीसी ने सूचित किया कि बुकिंग शाम 6 बजे से शुरू होगी।
 
हावड़ा-नई दिल्ली ट्रेन मंगलवार को हावड़ा से शाम 5 बजकर 5 मिनट पर रवाना होने वाली है। वेबसाइट पर टिकट उपलब्धता जांचने पर पता चला कि भुवनेश्वर-नई दिल्ली विशेष ट्रेन के एसी-1 और एसी-3 की टिकट भी शाम साढ़े छह बजे तक बिक चुकी थीं।
 
भारतीय रेल 12 मई से चरणबद्ध तरीके से यात्री ट्रेन सेवाएं शुरू कर रही है और शुरुआत में चुनिंदा मार्गों पर 15 जोड़ी ट्रेन (अप-एंड-डाउन मिलाकर 30 ट्रेन) चलेंगी। आज केवल 8 ही ट्रेने चलेगी और इनमें भी केवल कनफर्म ऑनलाइन टिकट वालों को ही प्रवेश मिलेगा।
 
विशेष ट्रेन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से चलेंगी और डिब्रूगढ़, अगरतला, हावड़ा, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, मडगांव, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मू-तवी को जाएंगी।
 
बुकिंग में देरी पर आईआरसीटीसी ने स्पष्टीकरण देते हुए शाम करीब पौने पांच बजे ट्वीट किया, 'विशेष ट्रेन (डेटा) अपलोड किया जा रहा है। बुकिंग जल्दी शुरू होगी।' (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Jamkaran Mosque में फहराया गया लाल झंडा, ईरान ने अमेरिका-इजराइल को दी तबाही की चेतावनी

खामेनेई की मौत के बाद पाकिस्तान में उबाल, US कांसुलेट पर हमला; PoK में प्रदर्शन, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Ayatollah Khamenei की मौत के बाद दुनिया में क्या बदलेगा? मध्य पूर्व से वैश्विक राजनीति तक बड़े संकेत

मिडिल ईस्ट में महायुद्ध, भारत में तेल, सोने-चांदी और शेयर बाजार पर पड़ेगा असर

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत, ट्रंप- ने कहा इतिहास के सबसे क्रूर व्यक्ति की मौत

सभी देखें

नवीनतम

खामेनेई के बाद अलीरेजा अराफी संभालेंगे ईरान की कमान, जानिए कौन है यह नया सुप्रीम लीडर

ईरान की चेतावनी पर राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पलटवार, बोले- ऐसा मजा चखाएंगे कि भूल नहीं पाओगे...

मध्यप्रदेश में होली का 'डबल' जश्न, 3 और 4 मार्च को रहेगा अवकाश, सरकार ने जारी किया आदेश

अमेरिका-इसराइल हमले के बीच आज होगी CCS की बैठक, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे अध्‍यक्षता, इन मुद्दों पर हो सकती चर्चा

पुंछ में फिर मंडराया पाकिस्तानी ड्रोन, भारतीय सेना ने फायरिंग कर खदेड़ा

अगला लेख