Hanuman Chalisa

पूर्व पीएम देवेगौड़ा कोरोनावायरस से संक्रमित, बोम्मई ने की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

Webdunia
शनिवार, 22 जनवरी 2022 (15:25 IST)
बेंगलुरु। पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा कोविड-19 की जांच में संक्रमित पाए गए हैं। उनके करीबी सूत्र ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि वह कोविड-19 की जांच में संक्रमित मिले हैं लेकिन उनमें लक्षण नहीं हैं। उन्हें मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ALSO READ: कहर ढा रहा है कोरोना, 22 दिन में मिले 40.64 लाख संक्रमित, 7764 की मौत
 
उन्होंने बताया कि जद (एस) नेता एहतियात के तौर पर अस्पताल में भर्ती हुए हैं। साथ ही बताया कि देवेगौड़ा की पत्नी चेन्नम्मा की कोविड-19 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है और वे घर पर हैं। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने देवेगौड़ा के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। बोम्मई ने ट्वीट किया कि मैं पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के कोरोनावायरस संक्रमण से शीघ्र स्वस्थ होने और सामान्य तौर पर काम जारी रखने की कामना करता हूं।

ALSO READ: कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच नेपाल में टीके की 25 लाख खुराक 'गायब'
 
कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. के. सुधाकर ने भी गौड़ा के जल्द स्वस्थ होने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही कहा कि वे पूर्व प्रधानमंत्री का इलाज कर रहे चिकित्सकों के संपर्क में हैं और उनकी सेहत के बारे में जानकारी ले रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

UP के IPS अधिकारी की कार्रवाई पर बंगाल में सियासी घमासान- 'वो सिंघम हैं तो मैं पुष्पा हूं'

कागज लाओ, डेथ सर्टिफिकेट लाओ, नियम पूरे करो, 19300 रुपए के लिए बहन के कंकाल को कब्र खोदकर लाया जीतू मुंडा

PWD मंत्री राकेश सिंह और IAS अरविंद शाह में टकराव, CM तक पहुंची शिकायत

Airlines crisis : क्या बंद होने की कगार पर एयरलाइंस, सरकार से मदद की लगाई गुहार

योगी का 'सिंघम' पहुंचा बंगाल, जानिए कौन हैं एनकाउंटर स्पेशलिस्ट अजय पाल शर्मा?

सभी देखें

नवीनतम

बढ़ते तापमान की चुनौती और बचाव के मार्ग

ट्रॉली पर चढ़े, किसानों से इस अंदाज में जाना हाल, क्या आपने देखा सीएम डॉ. मोहन यादव का ये Photo

Weather Update : देश के कई हिस्‍सों में भीषण गर्मी, यहां बारिश का अलर्ट, जानें देशभर का मौसम

जाति सर्वे टालना चाहती है सरकार, कांग्रेस ने लगाया यह आरोप, कहा- PM मोदी मांगें माफी

कल जो कहा आज वो किया: सीएम डॉ. मोहन यादव अचानक पहुंचे गेहूं उपार्जन केंद्र, किसानों से किया संवाद

अगला लेख