Hanuman Chalisa

अमेरिका में कोरोना महामारी का विकराल रूप, 2.04 लाख से अधिक लोगों की मौत, 71 लाख से अधिक संक्रमित

Webdunia
सोमवार, 28 सितम्बर 2020 (12:09 IST)
वॉशिंगटन। वैश्विक महामारी कोरोनावायरस (कोविड-19) से गंभीर रूप से जूझ रहे अमेरिका में इसके संक्रमण से 2.04 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में यह महामारी विकराल रूप ले चुकी है और अब तक 71 लाख से अधिक लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं।
ALSO READ: हवा में कितनी देर रहता है कोरोनावायरस, CCMB ने शुरू की रिसर्च
अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 2,04,750 पहुंच गई है जबकि संक्रमितों की संख्या 71 लाख को पार कर 71,13,666 हो गई है।
ALSO READ: फ‍िनलैंड में अब कुत्‍तों ने शुरू की कोरोना वायरस की जांच
अमेरिका का न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी और कैलीफोर्निया प्रांत कोरोना से सबसे बुरी तरह प्रभावित है। अकेले न्यूयॉर्क में कोरोना संक्रमण के कारण 33,131 लोगों की मौत हुई है। न्यूजर्सी में अब तक 16,103 लोगों की इस महामारी के कारण मौत हो चुकी है। कैलीफोर्निया में कोविड-19 से अब तक 15 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। 
 
टेक्सास में इसके कारण 15,745 लोग अब तक अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि फ्लोरिडा में कोविड-19 से 14 हजार से अधिक लोगों की जान गई है। इसके अलावा मैसाचुसेट्स, इलिनॉयस और पेंसिल्वेनिया जैसे प्रांत भी कोविड-19 का प्रकोप झेल रहे हैं। इन तीनों प्रांतों में कोरोना से 8 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

Apple ला सकता है पहला फोल्डेबल iPhone Ultra, iPhone 18 सीरीज की लॉन्च रणनीति में बड़ा बदलाव

गुजरात की राजनीति में स्थानीय स्वशासन का नया ढांचा, जामनगर, गांधीधाम समेत 6 शहरों को मिले नए मेयर और पदाधिकारी

अगला लेख