Hanuman Chalisa

Good News: वैक्सीन के दोनों डोज लेने वालों के लिए लकी ड्रॉ शुरू करने की तैयारी में सरकार

Webdunia
सोमवार, 22 नवंबर 2021 (19:54 IST)
नई दिल्ली। कोरोना को लेकर देश में वैक्सीनेशन अभियान जारी है। इस कड़ी में देश की करीब 43 प्रतिशत आबादी पूरी तरह वैक्सीनेट हो चुकी है। 12 करोड़ से अधिक लोग ऐसे भी हैं जिनकी दूसरी डोज में विलंब हो रहा है। ऐसे में लोगों को जागरूक करने के लिए लकी ड्रॉ के जरिए सरकार वैक्सीन की दोनों डोज लेने वालों इनाम देने की तैयारी में है।
 
देश में कोरोना के खिलाफ जारी जंग में जोर वैक्सीनेशन पर है। वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ी है, वैक्सीन की उपलब्धता भी है, लेकिन कई इलाके ऐसे हैं, जहां अब भी जहां अब भी वैक्सीनेशन रफ्तार नहीं पकड़ सका है। सरकार इन इलाकों में वैक्सीनेशन की गति बढ़ाने और लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए करने के लिए नई पहल करने पर विचार कर रही है।
 
वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ाने के लिए सरकार साप्ताहिक या मासिक लकी ड्रॉ शुरू करा सकती है। पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है कि वैक्सीनेशन के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने की रणनीति पर काम किया जा रहा है। वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके लोगों के लिए लकी ड्रॉ पर विचार किया जा रहा है जिससे लोग वैक्सीनेशन को लेकर प्रोत्साहित होंगे। लकी ड्रॉ के जरिए पूरी तरह वैक्सीनेटेड लोगों को किचन से संबंधित उपकरण, राशन किट, यात्रा के पास, नकद पुरस्कार दिए जा सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump : चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग ने एयरपोर्ट पर नहीं किया स्वागत, महंगाई और तेल संकट के बीच बदले अमेरिका के सुर

OpenAI के सैकड़ों कर्मचारी बने करोड़पति, AI बूम से शेयर बेचकर हुई अरबों की कमाई

कैसे हुई प्रतीक यादव की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, खून के थक्के जमे, शरीर पर चोट के भी निशाना

फ्लोर टेस्ट पास करते ही CM विजय पलटा अपना ही फैसला, ज्योतिषी को OSD के पद से हटाया

नेपाल, बांग्लादेश की तरह भारत का Gen-Z भी सड़क पर उतरे, NEET पेपर लीक पर अरविन्द केजरीवाल

सभी देखें

नवीनतम

केरल में 'सतीशन युग' की शुरुआत: कांग्रेस ने दिग्गज नेताओं को छोड़ क्यों चुना वीडी सतीशन का चेहरा?

मध्यप्रदेश में डेढ़ लाख शिक्षकों को सुप्रीम कोर्ट से झटका, छूट के दायरे से बाहर सभी को पास करना होगा TET

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

देवास में दर्दनाक हादसा, फटाखा फैक्ट्री में आग लगने से 3 की मौत

LIVE: वीडी सतीशन केरल के नए मुख्‍यमंत्री होंगे

अगला लेख