Hanuman Chalisa

Unlock-4 guideline: मध्यप्रदेश में शर्तो के साथ 21 सितंबर से खुलेंगे स्कूल,सभी प्रकार के आयोजन की भी सशर्त छूट

स्कूलों में अभी रेगलुर क्लास नहीं,50 फीसदी टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टॉफ को अनुमति

विकास सिंह
मंगलवार, 1 सितम्बर 2020 (20:37 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में अनलॉक -4 को लेकर गृह विभाग ने नई विस्तृत गाइडलाइंस जारी कर दी है। गृह विभाग की ओर से जारी गाइडलाइंस में इस बार कई बड़ी रियायतें दी गई है जिसमें रविवार का लॉकडाउन खत्म करने के साथ ही 21 सितंबर से प्रदेश में बड़े आयोजन करने की छूट शर्तो के साथ दी गई है। इसके साथ स्कूलों को शर्तो के साथ कुछ छूट दी गई है।
ALSO READ: बड़ी खबर: मध्यप्रदेश में रविवार का लॉकडाउन खत्म,Unlock-4 की गाइडलाइंस जारी
बड़े आयोजन करने की छूट – गृहमंत्रालय की ओर से गाइडलाइंस के मुताबिक 21 सितंबर से अधिकतम 100 लोगों की उपस्थिति में विभिन्न सामाजिक अकादमिक, स्पोर्ट्स, मनोरंजन, सांस्कृतिक, धार्मिक, राजनैतिक और अन्य सामूहिक कार्यक्रम किये जा सकेंगे। इन कार्यक्रमों में फेस मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, थर्मल स्केनिंग और सेनेटाइजेशन के प्रबंध रखना अनिवार्य रहेगा।
ALSO READ: कोरोनाकाल में स्कूल ले सकेंगे सिर्फ ट्यूशन फीस,जबलपुर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश
स्कूलों के लिए गाइडलाइंस - 21 सितंबर से कन्टेंमेंट जोन के बाहर के स्कूलों में ऑनलाइन और डिस्टेंस लर्निंग की गतिविधियाँ संचालित हो सकेंगी। स्कूलों में 50 प्रतिशत टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ को बुलाया जा सकेगा। वहीं क्लास 9वीं से 12वीं तक के स्टूडेंट्स अभिभावक की सहमति से स्कूलों में टीचरों से मार्गदर्शन लेने जा सकेंगे। स्कूलों में 30 सितंबर तक नियमित संचालित होने वाली गतिविधियाँ नहीं होगी।
 
अनलॉक-4 में राष्ट्रीय संस्थानों और इससे पंजीकृत संस्थानों में लघु कौशल शिक्षण की अनुमति रहेगी। उच्च शिक्षा विभाग गृह मंत्रालय की सहमति से शोधार्थियों और तकनीकि और व्यावसायिक कार्यक्रमों में स्नातकोत्तर कक्षाओं में अध्ययनरत छात्रों को कोविड-19 की गाइडलाइन्स अनुसार अनुमति प्रदान कर सकेगा। 
 
माइक्रोलेवल पर बनेंगे कंटेनमेंट जोन - केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देशानुसार जिला कलेक्टर कोरोना की चेन को तोड़ने के लिये माइक्रो लेवल पर कंटेनमेंट जोन को चिन्हांकित कर सकेंगे। जिला कलेक्टरों को इन जोन्स को वेबसाइट पर अधिसूचित करना होगा। 
ALSO READ: विरोध के बीच JEE Main 2020 शुरू, कोरोनाकाल में केंद्रों पर बरती गई ये सावधानियां, देखें Photos
राज्य में कहीं भी आने-जाने पर कोई पाबंदी नहीं रहेगी। आने-जाने के लिये किसी प्रकार की अनुमति, अनुमोदन या ई-परमिट की जरूरत नहीं होगी। अनलॉक 4 की गाइडलाइन्स में 65 वर्ष से अधिक उम्र के वृद्धजनों और 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को अत्यावश्यक नहीं होने पर घरों में रहने की सलाह दी गई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी का फ्रांस दौरा, G7 समिट में होंगे शामिल, कई मुद्दों पर होगी चर्चा, ट्रंप से भी होगी मुलाकात

सिंधू नदी के जल पर राजनाथ की पाक को कड़ी चेतावनी, बोले- आतंक के आकाओं तक नहीं पहुंचेगा चुल्‍लूभर पानी

असम के मुख्यमंत्री हिमंत का बड़ा फैसला, 18 साल से ज्‍यादा उम्र के आधार कार्ड पर लगी रोक, क्‍या अवैध घुसपैठ पर लगेगी लगाम?

राजनीति का सबसे बड़ा धमाका! संजय राउत ने पीएम मोदी को कहा 'अघोरी', भाजपा भड़की

दिल्ली में बिजली होगी महंगी, इन उपभोक्‍ताओं पर पड़ेगा सीधा असर, जानिए क्या है नया नियम?

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र के सोलापुर में भीषण हादसा, कुएं में गिरी श्रद्धालुओं से भरी वैन, 4 बच्‍चों समेत 8 की मौत

लाड़ली बहना योजना : 'खूब लड़ी मर्दानी वो तो..,' गाकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने 1.25 करोड़ बहनों को दी राशि, कांग्रेस को लताड़ा

MP के मुरैना में बड़ा हादसा, यात्रियों में फैली आग की अफवाह, चलती ट्रेन से कूदने पर 4 की मौत

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की

PM मोदी का फ्रांस में हुआ शानदार स्‍वागत, राष्ट्रपति मैक्रों ने की जमकर तारीफ, बोले- इनोवेशन का देश है भारत...

अगला लेख