Hanuman Chalisa

गुजरात में कोरोना मरीजों की संख्या 5000 के पार, एक दिन में 26 लोगों की मौत

Webdunia
शनिवार, 2 मई 2020 (21:39 IST)
अहमदाबाद। गुजरात में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 333 और मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,054 हो गई जबकि 26 और लोगों की मौत के साथ राज्य में मरने वालों की संख्या अब 262 हो गई है। अधिकारियों ने कहा कि संक्रमण के अधिकतर मामले अहमदाबाद से मिले हैं।
 
प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) जयंति रवि ने कहा कि जिन लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है उनकी संख्या शनिवार को 160 मरीजों को छुट्टी मिलने के बाद बढ़कर 896 हो गई।
 
उन्होंने कहा कि कोविड-19 के कारण मरने वाले 26 मरीजों में से नौ किसी और बीमारी से ग्रस्त नहीं थे जबकि 17 मरीज अन्य बीमारियों से भी जूझ रहे थे। राज्य में संक्रमण के कारण यह एक दिन में हुई अब तक की सबसे ज्यादा मौत है।
 
अहमदाबाद में 20 मौतें : उन्होंने कहा कि इनमें से 20 मरने वाले अहमदाबाद से थे। रवि ने कहा कि अहमदाबाद में 250 नए मामले सामने आए हैं। वडोदरा और सूरत में 17-17 मामले सामने आए हैं और वह उन 12 जिलों में शामिल हैं जहां शनिवार को नए मामले मिले हैं।
 
गुजरात में कोविड-19 के आंकड़ों की बात करें तो संक्रमित मामले 5,054, नए मामले -333, कुल मौत- 262, जिन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली-896, उपचाररत मामले- 3896, अब तक 74,116 लोगों की जांच की गई है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cockroach Janta Party ने क्यों बनाया नया इंस्टाग्राम अकाउंट, क्या बोले अभिजीत दिपके

Maruti : महंगी होंगी मारुति की कारें, 30 हजार रुपए तक बढ़ सकती है कीमत, 1 जून से बढ़ेंगे दाम

मैं जॉर्जिया हूं... जानिए कितनी संपत्ति है इटली की PM मेलोनी की?

भारत क्यों नहीं आना चाहते Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दिपके, किस बात का सता रहा है डर

कौन है 'सीक्रेट किलर', जो भारत के दु‍श्मनों का बन रहा काल, 25 से ज्यादा आतंकियों को किया ढेर

सभी देखें

नवीनतम

Cockroach Janta Party पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, अभिजीत दिपके ने बताया क्या है सच

भोजशाला में शुक्रवार को 721 साल बाद महाआरती, घरों और अन्य मस्जिदों में हुई नमाज

ट्विशा शर्मा की डेडबॉडी का दिल्ली AIIMS की टीम दोबारा करेगी पोस्टमार्टम, CBI करेगी पूरे मामले की जांच, पति समर्थ करेगा सरेंडर

भारत में अब भी कैसे जारी है हर दिन 16 महिलाओं की दहेज हत्या?

देवभूमि में सड़कों पर नहीं होने देंगे नमाज़ : पुष्‍कर सिंह धामी

अगला लेख