UP और कर्नाटक में Corona vaccine से 2 लोगों की मौत पर स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा बयान

Webdunia
सोमवार, 18 जनवरी 2021 (20:27 IST)
नई दिल्ली। कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशभर में शुरू किए गए टीकाकरण अभियान का आज तीसरा दिन है। अभियान के बीच उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में वैक्सीन की खुराक लेने के बाद एक-एक शख्स की मौत की खबर सामने आई। इन घटनाओं पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अपर सचिव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के शख्स की वैक्सीन के चलते मौत नहीं हुई हैं, वहीं कर्नाटक में मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

खबरों के मुताबिक, देशभर में शुरू किए गए टीकाकरण अभियान के बीच उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में वैक्सीन की डोज लेने के बाद एक-एक शख्स की मौत की खबर सामने आई है। इन घटनाओं को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अपर सचिव डॉ. मनोहर अगनानी का कहना है कि उत्तर प्रदेश के शख्स की मौत वैक्सीन से नहीं हुई हैं, जबकि कर्नाटक में हुई मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
<

Two persons died after taking COVID-19 vaccine in UP & Karnataka. Death of the UP resident is not related to vaccination; post mortem is planned today for the second person: Union Health Ministry pic.twitter.com/HjDDsazEUs

— ANI (@ANI) January 18, 2021 >
अभियान के तीसरे दिन आज शाम 5 बजे तक कुल 1,48,266 लोगों को कोविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक दी गई। आंध्र प्रदेश में आज 9,758, अरुणाचल प्रदेश में 1,054,असम में 1,872, बिहार में 8,656,छत्तीसगढ़ में 4,459, दिल्ली में 3,111, हरियाणा में 3446, हिमाचल प्रदेश में 2,914, जम्मू-कश्मीर में 1,139, झारखंड में 2,687, कर्नाटक में 36,888 लोगों को वैक्सीन की खुराक दी गई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

जर्मन मीडिया को भारतीय मुसलमान प्रिय हैं, जर्मन मुसलमान अप्रिय

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

Lok Sabha Elections 2024 : दिल्ली की जनसभा में क्यों भावुक हो गए PM मोदी, देश की 140 करोड़ जनता को बताया अपना वारिस

अगला लेख