Hanuman Chalisa

भारत की बेटी अमेर‍िका की ‘अकेली ज‍िंदगि‍यों’ में बांट रही खुशि‍यां

नवीन रांगियाल
अगर संकट के समय भी खुश रहने का जज्‍बा हो तो इससे बेहतर क्‍या हो सकता है। कोरोना काल में जहां पूरी दुन‍िया में दुख पसरा हुआ है, वहीं एक लड़की ऐसी भी है जो खुशियां बांट रही है।

जानकर खुशी होगी क‍ि यह लड़की भारतीय मूल की है और अमेर‍िका में अपने तरीके से लोगों को खुश करने का काम कर रही है।

अमेरिका में कोरोना वायरस से अब तक हजारों लोगों की मौत हो चुकी है। वहां चारों तरफ दुख और न‍िराशा पसरी पड़ी है। ऐसे में अमेर‍िका में भारतीय मूल की यह लड़की वहां लोगों के जिंदगी में मुस्‍कान बिखेर रही है।

दरअसल, मीड‍िया र‍िपोर्ट अमेरिका में रहने वाली भारतीय मूल की 15 साल की हीता गुप्ता गेम्‍स खेलती हैं या टीवी देखती है। लेक‍िन कोरोना संकट के बीच उसके एक नेक काम की वजह से पूरे अमेरिका में उनकी चर्चा हो रही है।

ह‍िता दरअसल, कोरोना और लॉकडाउन की वजह से नर्सिंग होम में अकेले रह रहे बुजुर्गों और बच्चों समेत हजारों अकेले लोगों तोहफे और अपने हाथों से ल‍िखे लेटर्स भेज रही है।

पेन्सिलवेनिया के कोनेस्टोगा में 10वीं कक्षा की यह भारतीय-अमेरिकी छात्रा एक एनजीओ ‘ब्राइटनिंग अ डे’ भी चलाती है। हीता अमेरिका के नर्सिंग होम में रहने वाले खासतौर से बुजुर्गों को खुश रखने और उनका अकेलापन दूर करने के लि‍ए उन्हें हाथ से लिखे पत्र और तोहफे भेज रही है। तोहफों में पहेलियां और रंग भरने वाली किताबें तथा रंगों वाली पेंसिल का पैकेट होता है।

मीड‍िया को उसने बताया क‍ि वो ऐसे लोगों के बारे मे सोचकर बेहद दुखी होती है। ऐसे लोग क‍ितना अकेला और तनावग्रस्त महसूस करते होंगे। र‍िपोर्ट के मुताब‍िक करीब 40 फीसदी से ज्यादा बुजुर्ग रोज अकेलापन महसूस करते हैं। इसल‍िए वो चाहती है क‍ि कोई भी अकेला महसूस न करे।

हीता ने मीड‍िया को बताया क‍ि वो खुद के पैसों से नर्सिंग होम को तोहफे भेजती है। अब तक वो 16 नर्सिंग होम के निवासियों को तोहफे भेज चुकी है। उनका 9 साल का भाई दिवित गुप्ता अपने हाथ से लेटर ल‍िखता है। अमेर‍िका के साथ ही वे भारत के अनाथालयों में भी इस तरह के कार्ड भेजने हैं। नई द‍िल्‍ली में स्‍थि‍त अमेरिकी दूतावास भी हि‍ता के इस काम की तारीफ कर चुका है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

Iran US peace : ईरान-अमेरिका शांति समझौते पर बड़ा विवाद, ट्रंप प्रशासन ने ईरानी मीडिया की रिपोर्ट को बताया फर्जी

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

अगला लेख