Hanuman Chalisa

Corona का डर...अपने मालिक को कश्मीर से राजौरी तक लाने वाला घोड़ा भी quarantine

Webdunia
बुधवार, 27 मई 2020 (18:24 IST)
जम्मू। राजौरी के एक परिवार को उस घोड़े को अन्य पशुओं से पृथक रखने का निर्देश दिया गया है, जो अपने मालिक को कश्मीर से जम्मू के राजौरी तक लाया। ऐसा कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर किया गया है।
 
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि परिवार को एहतियाती तौर पर एक घोड़े को अन्य पशुओं से अलग रखने को कहा गया है, जिस पर सवार होकर उसका मालिक घाटी से मुगल रोड के रास्ते यहां तक पहुंचा। यह एक वैकल्पिक मार्ग है, जो घाटी को बाकी देश के साथ जोड़ता है। सर्दियों में हुई भारी बर्फबारी के कारण इस समय यह रास्ता बंद है।
 
थानामंडी के तहसीलदार अंजुम बशीर खान ने बताया कि घोड़े का मालिक अपने गृह जिले राजौरी में घुस रहा था, तभी उसे पुलिस ने रोक लिया। वह दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले से आया था। उस व्यक्ति को प्रशासनिक पृथक-वास में भेजा गया है और उसके नमूने कोविड-19 जांच के लिए भेजे गए हैं। 

खान ने बताया कि इसके बाद घोड़े के बारे में राय जानने के लिए पशु चिकित्सकों की मदद ली गई। राजौरी जम्मू क्षेत्र के ग्रीन जोन में आने वाले चार जिलों में से एक है जबकि शोपियां जिला रेड जोन में आता है। रेड जोन से ग्रीन या ऑरेंज जोन में जाने के लिए अनुमति की आवश्यकता होती है।
 
खान ने कहा कि इंसानों से पालतू पशुओं में कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने की कोई रिपोर्ट नहीं है लेकिन एहतियातन घोड़े को अलग रखा गया। रात भर निगरानी में रखने के बाद उसका तापमान जांचा गया और मंगलवार को उसे परिवार को सौंप दिया गया।
 
खान ने बताया कि परिवार को हिदायत दी गई है कि घोड़े के मालिक की टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आने तक घोड़े को घर के अन्य पालतू पशुओं से अलग रखा जाए। राजौरी में मंगलवार शाम तक कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 13 मामले सामने आ चुके हैं। 4 मरीज ठीक हो चुके हैं और बाकी का इलाज चल रहा है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र को संबोधन से जुड़ीं 20 खास बातें...

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्‍ता, जानिए कितनी हुई बढ़ोतरी?

चंद्रमा अभियान में अमित क्षत्रिय की है अहम भूमिका, जानिए कौन हैं ये भारतवंशी अमेरिकी

Nashik TCS Case: Nida Khan के पिता का बड़ा खुलासा, कंपनी ने 'HR मैनेजर' वाले दावे को किया खारिज

महिला आरक्षण बिल: प्रियंका गांधी ने खोली सरकार की पोल, कहा- यह महिलाओं का नहीं, 'परिसीमन' का खेल

सभी देखें

नवीनतम

जनगणना पूरी होने तक महिला आरक्षण पर चर्चा नहीं, अखिलेश यादव का बड़ा बयान

गाजियाबाद में अंबेडकर मूर्ति खंडित होने पर भारी बवाल, दिल्ली-सहारनपुर रोड पर लगा लंबा जाम

अमेरिका में Aerospace, Defense और UFO 10 वैज्ञानिकों की रहस्यमयी मौत और गुमशुदगी से हड़कंप

आधी आबादी के मन में विपक्ष के नारी विरोधी आचरण को लेकर भारी आक्रोश, योगी आदित्यनाथ

होर्मुज में फायरिंग के बीच भारतीय टैंकर का SOS, मुझे लौटने दो!', 13 जहाजों को बीच रास्ते से वापस मुड़ना पड़ा, Desh Garima ने पार किया रास्ता

अगला लेख