Hanuman Chalisa

रूमाल-गमछा नहीं, मास्‍क ही है सही बचाव, लेकिन क्‍या हो मास्‍क पहनने का सही तरीका?

Webdunia
शनिवार, 26 सितम्बर 2020 (17:09 IST)
लगातार बढ़ रहे कोरोना के कहर में खुद को सुरक्षि‍त रखना ही एकमात्र उपाय है। ऐसे में मुंह पर मास्‍क लगाना बेहद अहम हो जाता है।

लॉकडाउन के बाद अनलॉक के दौरान लोगों की आवाजाही बढ़ी है, इसलिए इस दौरान केवल मास्क पहनना ही जरूरी नहीं है बल्कि सही तरीके से मास्क पहनना जरूरी है।

दरअसल सही तरीके से मास्क पहनना ही कोरोना वायरस के संक्रमण से आपको बचा सकता है। डॉक्‍टरों का मानना है कि व्यक्ति को तीन लेयर वाला मास्क पहनना चाहिए। इसके लिए फैब्रिक का बना मास्क अच्‍छा रहता है, लेकिन वो मास्क कम से कम तीन लेयर का बना होना चाहिए। मौजूदा समय में गमछा और रुमाल लगाने से कोरोना का बचाव नहीं हो सकेगा।

देश का स्वास्थ्य मंत्रालय कहता है कि कोरोना से बचाव के लिए कम से कम तीन परत वाला मास्क पहनना जरुरी है।

वहीं मास्क के अंदर वाले भाग को हाथ ना लगाएं, बस कान के पास वाले हिस्से की मदद से ही मास्क को पहनें और उतारें।

डॉक्‍टरों के मुताबिक लोगों को बाहर निकलने पर फैब्रिक मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए। इस मास्क में कम से कम तीन परत होनी चाहिए। मास्क में सूत का अस्तर, पोलिएस्टर की बाहरी परत और बीच में पोलीप्रोपायलीन का फिल्टर होना चाहिए। लेकिन अगर कोई बीमार है तो उसे मेडिकल ग्रेड का ही मास्क पहनना चाहिए।

इसके अलावा अगर फैब्रिक का मास्क नम या गीला हो जाता है तो उसे तुरतं बदल देना चाहिए क्योंकि नम और गीलेपन की वजह से संक्रमण का खतरा ज्यादा बढ़ सकता है।

डॉक्टरों की माने तो घर पर मास्क पहनने की जरूरत नहीं है, अगर कोई बीमार है तो मास्क जरूर पहन सकते हैं।
कार के अंदर भी मास्क पहनने की जरूरत नहीं है, लेकिन बाहर आते ही मास्क पहनना पहना जाना चाहिए।
डब्ल्यूएचओ के मुताबिक ऐसी जगह पर मास्क जरूर पहनें, जहां ज्यादा संक्रमण हो। इसमें सार्वजनिक जगह, बसें, दुकानें और दूसरी भीड़भाड़ वाली जगह शामिल हैं।

मास्क उतारने के बाद बाहरी परत को ना छूएं बल्कि काम के पास वाले हिस्से से पकड़कर उतारें और डिस्पोज करें। साबून से हाथ जरूर धोएं।

बीमार लोगों को साइड ओपनिंग मास्क नहीं पहनना चाहिए। ऐसा करने पर दूसरों को संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तनाव के बीच ट्रंप का दावा- शी मुझे गले लगाएंगे, चीन ने ईरान को हथियार न देने का वादा किया, Strait of Hormuz को लेकर दिया बड़ा अपडेट

ट्रंप ने कहा- ईरान युद्ध खत्म होने के बाद तेल के दामों में आएगी भारी गिरावट

350 वीडियो, 180 लड़कियां, शोषण और ब्‍लैकमेलिंग, 19 साल के मोहम्मद अयाज ने मुंबई से पुणे तक कर दिया खौफनाक कांड

परिसीमन पर 5 बड़े बयान : स्टालिन से सोनिया गांधी तक किसने क्या कहा, उत्तर-दक्षिण विवाद क्यों गरमा रहा है?

क्‍या युवाओं में लग रही जॉम्‍बी ड्रग की लत, जानिए कितना खतरनाक है ये ट्रेंड, क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स?

सभी देखें

नवीनतम

परिसीमन पर 5 बड़े बयान : स्टालिन से सोनिया गांधी तक किसने क्या कहा, उत्तर-दक्षिण विवाद क्यों गरमा रहा है?

LIVE: संसद में 3 अहम बिल पेश करेगी मोदी सरकार, परिसीमन पर होगा घमासान

योगी सरकार की पहल, स्कूलों से शुरू होगा 'जल संरक्षण अभियान'

रूस-ईरान तेल पर अमेरिका ने खत्म की छूट, भारत के लिए बड़ा झटका; गहरा सकता है वैश्विक तेल संकट

Top News : तेल पर सख्त हुआ अमेरिका, ईरान की समुद्री रास्ते बंद करने की धमकी, संसद में पेश होगा महिला आरक्षण बिल

अगला लेख