Hanuman Chalisa

ओडिशा में बनी कोविड-19 रैपिड एंटीजन जांच किट को ICMR की मंजूरी

Webdunia
शनिवार, 29 जनवरी 2022 (14:52 IST)
भुवनेश्वर। ‘भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद’ (ICMR) ने ओडिशा की एक निजी कंपनी द्वारा विकसित कोविड-19 रैपिड एंटीजन जांच किट को मान्यता दे दी है। इस किट को ‘आईएमजीईएनईएक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड’, भुवनेश्वर ने क्षेत्रीय चिकित्सा अनुसंधान केंद्र (आरएमआरसी) की मदद से विकसित किया गया है।
 
RMRC की निदेशक डॉ. संघमित्रा पार्ती ने कहा, 'आईएमजीईएनईएक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, भुवनेश्वर ने किट विकसित करनी शुरू की और आरएमआरसी ने जांच और मान्यता के लिए बौद्धिक सहयोग मुहैया कराया। अंतत: हमने स्वीकृति के लिए प्रस्ताव भेजा।'
 
उन्होंने कहा कि आईएमसीओवी-एजी किट अत्यधिक संवेदनशीलता और विशिष्ट है तथा यह कोविड-19 के सभी स्वरूपों का पता लगाने में सक्षम है।
 
IMGENEX के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. सुजय सिंह ने कहा कि उन्होंने जून 2021 में इस किट पर काम आरंभ किया था और आईसीएमआर ने कुछ विशेष प्रक्रियाओं के बाद इसे गुरुवार को मंजूरी दे दी।
 
उन्होंने कहा कि इस किट के दो महीनों में बाजार में उपलब्ध होने की उम्मीद है। सिंह ने कहा कि इस किट की कीमत बाजार में उपलब्ध अन्य किट से कम होगी। आईसीएमआर ने अब तक 150 एंटीजन आधारित रैपिड जांच किट को मान्य किया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cold Blob क्या है, क्या एल नीनो के बीच नया खतरा, क्यों बदल सकता है भारत के मानसून का मिजाज

तुलसी का बड़ा धमाका, US की पूर्व इंटेलिजेंस चीफ गबार्ड ने सार्वजनिक किए गुप्त दस्तावेज, Corona पर खुलासे से पूरी दुनिया में हड़कंप

Operation CyHawk : 700 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़! 916 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 21 राज्यों में दिल्ली पुलिस की मेगा रेड

Telegram vs WhatsApp : कौन-सा मैसेजिंग ऐप है बेहतर और दोनों में क्या है अंतर?

इंदौर में तीसरी मंजिल से गिरी NEET छात्रा, अस्पताल में मौत, हादसा या नीट पेपर लीक से है कनेक्‍शन?

सभी देखें

नवीनतम

CM डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को दी बड़ी सौगात, सड़क परियोजनाओं और विकास कार्यों की सौगात से मिलेगी नई रफ्तार

पार्टी में टूट के बीच उद्धव ठाकरे ने की इस्तीफे की पेशकश, बोले- मैं पद छोड़ने को तैयार, किसी को भी बना दो शिवसेना अध्यक्ष

योग में सिर्फ आसन नहीं, सम्मान और कृतज्ञता भी जरूरी, श्रीश्री रविशंकर ने बताया साधना का असली मंत्र

उत्‍तर प्रदेश में अब तक 2.99 करोड़ से ज्‍यादा नए ड्राइविंग लाइसेंस जारी

भ्रष्टाचार पर CM धामी का बड़ा प्रहार, हरिद्वार भूमि खरीद मामले में बड़े अफसरों पर गिरी गाज

अगला लेख