Hanuman Chalisa

IIT प्रोफेसर का दावा- अक्टूबर-नवंबर के बीच आ सकती है तीसरी लहर, लेकिन नहीं होगी घातक...

अवनीश कुमार
सोमवार, 19 जुलाई 2021 (18:03 IST)
लखनऊ। कोरोनावायरस (Coronavirus) की तीसरी लहर को लेकर केंद्र सरकार व राज्य सरकार तैयारी में जुट गए हैं और तीसरी लहर के आने पर नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना ना करना पड़े, इसको लेकर अभी से लगभग ज्यादातर राज्यों में व्यवस्थाएं कर ली गई हैं और ऐसे में उत्तर प्रदेश भी पीछे नहीं है। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने भी तीसरी लहर का सामना करने की तैयारियां पूरी कर रखी हैं लेकिन वहीं आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल ने गणतीय विश्लेषण के आधार पर दावा किया है कि तीसरी लहर दूसरी लहर से कम घातक होगी और तीसरी लहर अक्टूबर-नवंबर के बीच में आने की संभावना जताई है।

प्रभावशाली नहीं है तीसरी लहर : आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल ने बताया कि तीसरी लहर के आकलन के लिए हमने पिछले एक महीने में अपने मॉडल के द्वारा काफी गणना की है। इसमें यह निकलकर सामने आया है कि तीसरी लहर इतनी प्रभावशाली नहीं है, जितनी दूसरी लहर थी।

इसमें हमने तीन सेनेरियो बनाए हैं। यदि कोई नया वैरिएंट अगस्त के अंत तक आ जाता है, जो डेल्टा वैरिएंट से भी ज्यादा तेजी से फैलने वाला है, तो तीसरी लहर अक्टूबर-नवंबर के समय में आएगी। तीसरी लहर पहली लहर के बराबर होगी।

भारत में दूसरी लहर डेल्टा वैरिएंट की वजह से आई : यदि इस प्रकार का वैरिएंट नहीं आता है, तो तीसरी दूसरी लहर की आधी भी नहीं रहेगी। इंडिया से बाहर अन्य देशों में जो लहर आ रही है, उसमें और भारत में एक बड़ा अंतर है। दूसरे देशों में डेल्टा वैरिएंट की वजह से नई लहर की शुरूआत हुई है। उसका कारण है कि वहां पहले डेल्टा वैरिएंट नहीं था। भारत में दूसरी लहर डेल्टा वैरिएंट की वजह से आई थी। भारत में बड़ी संख्या में डेल्टा वैरिएंट से संक्रमित होकर लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमितों के शरीर में इम्युनिटी आ गई है।

नया वैरीएंट ही कर सकता है दिक्कत : प्रोफसर ने बताया कि भारत में डेल्टा वैरिएंट की वजह से तीसरी लहर आएगी, इसकी संभावना कम लग रही है। यदि भारत में कोई नया वैरिएंट आता है, जो डेल्टा वैरिएंट से भी ज्यादा तेजी से फैलने वाला हो, तब कुछ हद तक आने की संभावना है। अपनी गणना में हमने दो बातों का ध्यान रखा है। पहला, जो लोग संक्रमित होकर ठीक हो चुके हैं। उनमें से कुछ लोगों की इम्युनिटी समाप्त हो जाती है।
ALSO READ: Coronavirus Vaccination : कोरोना वैक्सीन से पहले और बाद में बिल्कुल न करें ये 7 काम
पिछली साल की कई स्टडी में निकलकर सामने आया है। 5 से 20 फीसदी लोगों की इम्युनिटी खत्म हो जाती है। जिसकी वजह से दोबारा संक्रमित होने की संभावना होती है।उन्होंने बताया कि हमने माना है कि 20 फीसदी लोगों में इम्युनिटी समाप्त हो जाएगी, तीन महीने के अंदर।
ALSO READ: पाकिस्तान में Coronavirus की चौथी लहर ने पकड़ा जोर
दूसरा, देश में वैक्सीनेशन का अभियान चल रहा है। हर महीने लोगों को कितने वैक्सीन लगेंगे इसका भी हमने अंदाजा लगाया है। कम वैक्सीनेशन हो और ज्यादा लोगों की इम्युनिटी चली जाए, तो सबसे खराब स्थिति हो तो वो क्या होगी। उसमें निकलकर सामने आया है कि तीसरी लहर आएगी तो उतनी घातक नहीं होगी, जितनी दूसरी लहर थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

महंगाई का महाविस्फोट: 9.68% पर पहुंची भारत की थोक महंगाई, ईंधन और खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

पंजाब में सियासी भूचाल, अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया 'गुरु दोषी'

Indian Army Uniforms 2026 : भारतीय सेना ने बदले यूनिफॉर्म नियम, अब बंडी जैकेट को मिली मंजूरी

बेटे का शव देख मां की थम गईं सांसें, एक साथ उठी दोनों की अर्थियां, जिसने देखा रो दिया, जाते-जाते मिसाल पेश कर गए

सभी देखें

नवीनतम

फ्रांस के एवियन में पीएम मोदी, G7 समिट के इतर ट्रंप समेत इन ग्लोबल लीडर्स से होगी महामुलाकात!

टेकऑफ के कुछ ही सेकंड बाद आग का गोला बना अमेरिकी B-52 बॉम्बर, कैलिफोर्निया में 8 लोगों की दर्दनाक मौत

Top News 16 June : अमेरिका-ईरान समझौता, B-52 विमान हादसा, G-7 में मोदी और जयपुर थप्पड़कांड ने बटोरी सुर्खियां

DRDO ने किया लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण, भारत को बड़ी कामयाबी

Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दीपके को जयपुर में एक शख्स ने जड़ा थप्पड़

अगला लेख