Hanuman Chalisa

India Coronavirus Update : देश में 1 दिन में सामने आए Corona संक्रमण के सर्वाधिक 66999 नए मामले, 24 घंटे में 942 लोगों की मौत

Webdunia
गुरुवार, 13 अगस्त 2020 (12:06 IST)
नई दिल्ली। देश में एक दिन में कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के रिकॉर्ड 66999 मामले सामने आए हैं और इसी के साथ गुरुवार को संक्रमण के मामले बढ़कर 23,96,637 हो गए। वहीं देश में अब तक 16,95,982 लोग उपचार के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं। संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या में इजाफे से देश में स्वस्थ होने की दर 70.77 प्रतिशत हो गई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकडों के अनुसार पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 942 लोगों की मौत हुई जिससे मृतक संख्या बढ़कर 47,033 हो गई है।

देश में संक्रमण से मृत्यु दर घटकर 1.96 प्रतिशत हो गई है। वर्तमान में 6,53,622 लोग उपचाराधीन हैं। यह कुल मामलों का 27.27 फीसदी है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार देश में 12 अगस्त तक कुल 2,68,45,688 नमूनों की जांच की गई, इसमें से अकेले बुधवार को ही 8,30,391 नमूनों की जांच की गई, जो एक दिन में जांच की सर्वाधिक संख्या है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

अगला लेख