Hanuman Chalisa

COVID-19 in India : देश में लगातार 13वें दिन Corona मरीजों की संख्या हुई कम, प्रतिदिन 11.5 लाख से ज्यादा किए परीक्षण

Webdunia
रविवार, 4 अक्टूबर 2020 (16:38 IST)
नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस (Coronavirus) के संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या लगातार 13वें दिन 10 लाख से कम रही। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि बीते 10 दिनों में संक्रमण का पता लगाने के लिए प्रतिदिन औसतन 11.5 लाख से ज्यादा परीक्षण किए गए। मंत्रालय ने बताया कि कोविड-19 के संक्रमण का पता लगाने के लिए देश में 7.89 करोड़ से ज्यादा नमूनों की जांच की जा चुकी है। उसने बताया कि संक्रमित होने की दर में भी काफी कमी आई है।

मंत्रालय ने बताया, संक्रमित होने की दर में काफी गिरावट आई है। कोरोनावायरस के संक्रमण को सीमित करने में जांच ने काफी प्रभावी उपाय के तौर पर काम किया है।उसने बताया कि आज की तरीख तक देश में कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 9,37,625 है जो शनिवार की तुलना में 7,371 कम है।

भारत ने गुरुवार को 10,97,947, शुक्रवार को 11,32,675 और शनिवार को 11,42,131 नमूनों की जांच की।मंत्रालय ने बताया कि भारत की जांच करने की क्षमता को काफी बढ़ाया गया है। रोजाना 15 लाख से अधिक नमूनों की जांच की जा सकती है।

अधिक नमूनों की जांच करने से संक्रमितों की जल्दी पहचान हो सकी, उन्हें जल्द पृथक-वास में भेजा गया और प्रभावी उपचार दिया गया। इससे मृत्यु दर में कमी आई जो घटकर 1.55 प्रतिशत हो गई है। भारत में पिछले 24 घंटे में 82,260 मरीज ठीक हुए हैं, जबकि 75,829 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। हाल के दिनों में ठीक होने वालों की संख्या संक्रमित होने वालों से अधिक रही है।

भारत में संक्रमण से उबरने वालों की संख्या रविवार को 55,09,966 पहुंच गई। अब संक्रमण से ठीक होने की दर 84.13 प्रतिशत है। मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण से ठीक होने वाले नए मरीजों में से 75.44 प्रतिशत दस राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से हैं।

महाराष्ट्र में इलाज करा रहे मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा है। साथ ही संक्रमण से ठीक होने वाले नए मरीजों में से सबसे ज्यादा लोग महाराष्ट्र के ही हैं। इसके बाद कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के लोग हैं। मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण का इलाज करा रहे 77.11 प्रतिशत मरीज 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में है।

कोरोनावायरस संक्रमण के 78 फीसदी नए मामले 10 राज्यों से हैं। महाराष्ट्र में 14000 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद कर्नाटक में 9886 और केरल में 7834 मामले सामने आए हैं। बीते 24 घंटे में मृतकों की संख्या एक हजार से कम (940) रही।
मंत्रालय ने कहा कि संक्रमण के कारण दम तोड़ने वाले मरीजों में से 80.53 प्रतिशत 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से हैं। शनिवार को दर्ज की गई मौतों में से 29 प्रतिशत महाराष्ट्र से थी, जहां 278 मरीजों की मौत हो गई। इसके बाद कर्नाटक में 100 संक्रमितों की मौत हो गई।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांगो में इबोला वायरस का नया खौफ, बच्चों में संक्रमण बढ़ने की आशंका, WHO का अलर्ट

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की

Mamata Banerjee : TMC में बगावत तेज, काकोली घोष दस्तीदार के बेटे ने ममता बनर्जी समेत 5 नेताओं पर ठोका मानहानि का मुकदमा

क्या समाप्त होने वाला ईरान-अमेरिका युद्ध, समझौते के कितने करीब दोनों देश, होर्मुज पर किसका कंट्रोल

ईरान ने शांति समझौते से किया इनकार, कहा- अभी तारीख तय नहीं, किसने कहा था 24 घंटे में होगी डील?

सभी देखें

नवीनतम

पंजाब में सियासी भूचाल, अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया 'गुरु दोषी'

Gold : सोने में जोरदार उछाल, 1.59 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंचा भाव, क्या अभी और बढ़ेंगे भाव

CM योगी ने किया सपना साकार, आभार जताने लखनऊ आए जेवर के किसान

Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दीपके को जयपुर में एक शख्स ने जड़ा थप्पड़

अगला लेख