Hanuman Chalisa

COVID-19 in India : देश में Corona के मामले 70 लाख के पार, एक्टिव केस 8.74 लाख

Webdunia
शनिवार, 10 अक्टूबर 2020 (23:47 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोतरी से संक्रमितों का आंकड़ा शनिवार देर रात 70 लाख से अधिक हो गया और सुकून की बात यह है कि सक्रिय मामलों की संख्या में फिर से कमी दर्ज की गई है, जो 8.74 लाख पर आ गई हैं। विभिन्न राज्यों से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक आज देर रात तक 58,751 नए मामले सामने आए जिससे संक्रमितों की संख्या 70,35,844 हो गई है। इस दौरान 775 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 1,08,225 हो गई।

देश में नए मामलों की तुलना में कोरोना की महामारी से निजात पाने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। इस दौरान 71,174 और लोगों के स्वस्थ होने से रोग मुक्त लोगों की संख्या 60,57,015 हो गई है। देश में कोरोना संक्रमण के नए मामलों की तुलना में स्वस्थ मरीजों में वृद्धि होने के कारण सक्रिय मामलों में 18,649 की कमी दर्ज की गई। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर आज रात 8,74,943 रह गई।

महाराष्ट्र 2,21,156 सक्रिय मामलों के साथ शीर्ष पर है। कर्नाटक एक लाख से अधिक 1,20,929 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है जबकि केरल 95,918 सक्रिय मामलों के साथ तीसरे स्थान पर है। कोरोना महामारी से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में संक्रमण के 11,416 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 15,17,434 पहुंच गई। राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान नए मामलों की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई जिसके कारण सक्रिय मामलों में कमी आई है। सक्रिय मामलों की संख्या 15,355 और घटकर 2,21,156 रह गई।

इस दौरान रिकॉर्ड 26,440 और मरीजों के स्वस्थ होने से संक्रमण से मुक्ति पाने वालों की संख्या 12,55,779 हो गई है तथा 358 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 39,430 हो गई है। राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 81.13 फीसदी पहुंच गई है जबकि मृत्यु दर महज 2.63 प्रतिशत है।

कोरोना संक्रमण के मामले में भारत अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर है। भारत अमेरिका से महज 6.34 लाख ही पीछे है। अमेरिका में संक्रमितों की कुल संख्या 76,70,419 है। आंध्र प्रदेश कोरोनावायरस के 7,50,517 मामलों के साथ दूसरे नंबर पर है और यहां अब तक इस वायरस से 6,194 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में अब तक 6,97,699 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं और वर्तमान में 46,624 सक्रिय मामले हैं।

कर्नाटक कोरोनावायरस के 7,00,786 मामलों के साथ तीसरे स्थान पर है और यहां इस वायरस से 9,891 लोगों की मौत हो गई है। राज्य में अब तक 5,69,947 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं और वर्तमान में 1,20,929 सक्रिय मामले हैं। कोरोनावायरस के मामले में चौथे स्थान पर चल रहे तमिलनाडु में आज कोरोना संक्रमण के 5242 नए मामले सामने आए जबकि इस दौरान 67 संक्रमित अपनी जान गंवा बैठे।

तमिलनाडु के स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज शाम जारी बुलेटिन के मुताबिक, कोरोना के नए मामलों के साथ संक्रमण का आंकड़ा बढ़कर 6,51,370 हो गया और इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 10,187 हो गई। इसी अवधि में 5,222 मरीज स्वस्थ हुए हैं। आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में सक्रिय मामले कम होकर 40,210 हो गए हैं तथा इस महामारी से अब तक 6,353 लोगों की मौत हुई है जबकि 3,87,149 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

दिल्ली में आज संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,06,559 हो गई। इस दौरान 2,766 और मरीजों के स्वस्थ होने से अब तक संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 2,78,812 हो गई है। राजधानी में अब तक कोरोनावायरस से 5,740 लोगों की मौत हुई है। पश्चिम बंगाल में आज रात तक कोरोनावायरस के मामले बढ़कर 2,91,194 हो गए हैं और राज्य में अब तक इस महामारी से 5,563 लोगों की मौत हो गई है। राज्य में अब तक स्वस्थ होने वाले संक्रमितों की संख्या 2,55,838 है और वर्तमान में 29,793 सक्रिय मामले हैं।

केरल में कोरोनावायरस के मामले बढ़कर 2,79,856 हो गए हैं और राज्य में अब तक इस वायरस से 979 लोगों की मौत हुई है। राज्य में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,82,874 हो गई है। ओडिशा में अब तक 2,46,839 लोग कोरोनावायरस से संक्रमित हुए हैं और 1,044 लोगों की मौत हुई है जबकि रोगमुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 2,20,388 हो गई है।

तेलंगाना में कोरोना के 26,104 सक्रिय मामले हैं और 1,217 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 1,83,025 लोग इस महामारी से ठीक हुए है। पंजाब में सक्रिय मामलों की संख्या 9,784 हो गई है तथा संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या बढ़कर 1,09,767 हो गई है जबकि अब तक 3,798 लोगों की मौत हो चुकी है। मध्य प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 15,612 है तथा 1,27,034 मरीज स्वस्थ हुए हैं जबकि 2,599 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है।

गुजरात में सक्रिय मामले 15,857 हैं तथा 3,560 लोगों की मौत हुई है और 1,30,997 लोग इस बीमारी से स्वस्थ भी हुए हैं। बिहार में सक्रिय मामले 11,014 हो गए हैं। राज्य में अब तक कोरोनावायरस से 944 लोगों की मौत हुई है जबकि 1,83,007 लोग संक्रमण मुक्त भी हुए हैं।
कोरोना महामारी से अब तक राजस्थान में 1,636, हरियाणा में 1,572, जम्मू-कश्मीर में 1,313, छत्तीसगढ़ में 1,196, झारखंड में 784, असम में 802, उत्तराखंड में 734, पुड्डुचेरी में 558, गोवा में 499, त्रिपुरा में 310, चंडीगढ़ में 188, हिमाचल प्रदेश में 240, मणिपुर में 86, लद्दाख में 63, अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 55, मेघालय में 62, सिक्किम में 54, नागालैंड में 12, अरुणाचल प्रदेश में 23 तथा दादर-नागर हवेली एवं दमन-दीव में दो लोगों की मौत हुई है।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

WhatsApp ला रहा नया Scam Alert फीचर, अनजान मैसेज पर मिलेगी चेतावनी; यूजर्स खुद तय करेंगे क्या करना है

कर्नाटक को मिला नया CM, डीके शिवकुमार ने ली शपथ, सिद्धारमैया युग का हुआ अंत

ममता बनर्जी की TMC में बड़ी टूट, ऋतब्रत बनर्जी के साथ 60 विधायक, चुने गए विपक्ष के नेता, स्पीकर ने बागी गुट को दी मंजूरी

Lava Bold N2 5G : यह भारत का सबसे सस्ता स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी, Android 16 और 120Hz डिस्प्ले

BTA से पहले US का बड़ा झटका, 60 देशों की बदनाम लिस्ट में क्यों है भारत का नाम, क्या पड़ेगा असर

सभी देखें

नवीनतम

Cockroach Janata Party की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर किया यह बड़ा ऐलान, सरकार से बातचीत को भी तैयार

MP में जल्द लागू होगा UCC! CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान, मानसून सत्र से पहले होगी शुरुआत

Delhi fire : दिल्ली के मालवीय नगर में भीषण आग, 21 लोगों की मौत, होटल मालिक लवकेश बजाज गिरफ्तार

CM मोहन यादव अब इलेक्ट्रिक कार में करेंगे सफर, 500 KM रेंज वाली EV से दिया ‘विकसित भारत 2047’ का संदेश

Surya Chauhan Murder Case : सूर्या चौहान की हत्या में शामिल 5वां आरोपी गिरफ्तार, गाजियाबाद में अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर

अगला लेख