Hanuman Chalisa

COVID-19 in India : देश में Corona मामले बढ़कर 83.64 लाख हुए, 24 घंटे में 704 लोगों की मौत

Webdunia
गुरुवार, 5 नवंबर 2020 (10:58 IST)
नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस (Coronavirus) के 50,210 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 83.64 लाख हो गए। वहीं 77,11,809 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर 92.20 प्रतिशत हो गई।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में अभी तक कोविड-19 के 83,64,086 मामले सामने आए हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में 704 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,24,315 हो गई। देश में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.49 प्रतिशत है।

आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 5,27,962 लोगों का कोविड-19 का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 6.31 प्रतिशत है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार चार नवम्बर तक कुल 11,42,08,384 नमूनों की कोविड-19 की जांच की गई, जिनमें से 12,09,425 नमूनों का परीक्षण बुधवार को ही किया गया।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Hero ने लॉन्च कीं Flex Fuel Splendor और HF Deluxe, E85 इथेनॉल पर चलेंगी ये बाइक्स, जानें कीमत और फीचर्स, कबसे होगी बिक्री

2 लाख के गद्दे बिछाकर बचाईं 8 जिंदगियां, इंसानियत की मिसाल की देशभर में चर्चा

BJP ने राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी की, कई बड़े चेहरों को मिला मौका, सतीश पूनिया राजस्थान से उम्मीदवार

बिखरे सभी बारी-बारी : शिवसेना की तरह कैसे टूटी ममता की TMC, जानिए अंदर की कहानी

'6 जून को क्या होने वाला है?' CJP के अभिजीत दीपके ने बढ़ाया सस्पेंस, दिल्ली प्लान पर अब भी कई सवाल

सभी देखें

नवीनतम

Top News 5 June: पीएम मोदी के मुरीद हुए ट्रंप और पुतिन, विश्व पर्यावरण दिवस आज

"पीएम मोदी मेरे अच्छे दोस्त" ओवल ऑफिस से ट्रंप का बड़ा बयान, भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर किया ये दावा*

रूस से साझेदारी तोड़ने के लिए भारत पर प्रेशर बना रहा US, पुतिन का बड़ा बयान- जारी रहेगी दोस्ती

Rajya Sabha : कांग्रेस ने जारी की राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची, खरगे और पवन खेड़ा को कर्नाटक से, मध्यप्रदेश से मीनाक्षी नटराजन को उतारा

फरीदाबाद में बड़ा हादसा, जेवर फ्लाईओवर निर्माण के दौरान गिरी क्रेन, कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका

अगला लेख